Wed. Feb 12th, 2025

नए साल 2024 से बेगूसराय पुलिस क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) पर करेगी कार्य, आधे घंटे के अंदर FIR की कॉपी मिलेगी, हाथ से लिखने की व्यवस्था होगी बंद

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय पुलिस द्वारा नए साल 2024 में नई व्यवस्था लागू करेगी। अब F.I.R पूर्णतः C.C.T.N.S पर दर्ज की जायेगी। शिकायतकर्ता को 30 मिनट के अंदर F.I.R दर्ज कर एक copy दी जायेगी तथा स्टेशन डायरी Entry भी पूर्णतः C.C.T.N.S पर ही दर्ज की जायेगी। हाथ से लिखने वाली व्यवस्था को पूर्णतः बंद कर दी गई है।

आपको बता दें कि क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS) पर एफआईआर दर्ज करना आसान और पारदर्शी हो जाएगी।

बेगूसराय जिला पुलिस ने वर्ष 2024 में नई व्यवस्था लागू कर दी है। अब F.I.R पूर्णतः C.C.T.N.S पर दर्ज की जायेगी। शिकायतकर्ता को 30 मिनट के अंदर F.I.R दर्ज कर एक
copy दी जायेगी।

स्टेशन डायरी Entry भी पूर्णतः C.C.T.N.S पर दर्ज की जायेगी। हाथ से लिखने वाली व्यवस्था को पूर्णतः बंद कर दी गई है।

इन दोनों कदमों से सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पुलिस विभाग के जो कामकाज है उसमें पारदर्शिता एवं जबाबदेही को बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी। खास तौर पर F.I.R दर्ज करने का समय एव गिरफ्तारी की समय पर पैनी नजर रहेगी। जिसके कारण कोई भी स्टाफ इसमें गड़बड़ी करना चाहेगा तो भी उसके लिए कोई दायरा नही रह जायेगा। इससे पुलिस विभाग के कर्मियों में पारदर्शिता एवं जबाबदेही बढ़ेगी।

पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारियों के द्वारा इसका मॉनिटरिंग किया जायेगा।

पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के द्वारा सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं सभी अंचल निरीक्षक / थानाध्यक्ष को इस संबंध में विस्तृत आदेश दे दिए गए है। पिछले 01 सप्ताह से बेहतरीन कार्य भी किया जा रहा है।

 

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर- 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber थाना नम्बर- 7643992462

बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring Cell नं0-6287996684

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed