Thu. Apr 24th, 2025

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बछवाड़ा के रेलवे लोहिया मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा…

बछवाड़ा (बेगूसराय) ::–

 

लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए के समर्थन में बड़े नेताओं का आगमन बेगूसराय में होने लगा है।

आज बेगूसराय लोकसभा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में मतदान के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने बछवाड़ा के रेलवे लोहिया मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने वैसे गरीब, मजदुर, किसानो के लिए आयुष्यमान भारत कार्ड घर-घर देने का काम किया। जिसके तहत लोगो को पांच लाख रुपये तक ईलाज के लिए अनुदान दिया गया है। आज केन्द्र सरकार का देन है कि पटना में मेट्रो रेल की स्थापना किया गया, साथ ही महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया गया। बिहार ऐसा राज्य है जो महिलाओं को आरक्षण देने वाला पहला राज्य बना। आज महिला जनप्रतिनिधियों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है।

उन्होने कहा कि विश्व बैंक से कर्ज लेकर जिविका के माध्यम से 8 लाख 50 हजार समूह, आत्म निर्भर बन चुका है। उन्होने कहा कि लड़कियों के लिए मुख्यमंत्री साईकिल योजना चलाया गया। आज हमारी बेटीयां साईकिल से स्कूल जाने का काम कर रही है। निःशुल्क घर-घर बिजली लगाने का काम किया गया। उन्होने सरकार के अनेक उपलब्धियां को मतदाता के सामने रखते हुए भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

मौके पर भाजपा, जदयू, लोजपा के कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed