न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
सजग सिंह बेगूसराय के अंदर छात्र राजनीति में अपनी पहचान रखते थे और खेल के क्षेत्र में वह हमेशा से अपनी रुचि को दिखाते थे। इसीलिए हमारा संगठन हर साल उनकी याद में किसी न किसी तरह के खेल का आयोजन करता है।
हमारा संगठन यह एलान करता है के उनकी याद में महीने भर पूरे बिहार भर में संगठन का सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लेगा उपर्युक्त बातें सजग सिंह के पुण्यतिथि के मौके पर एसबीएसएस कॉलेज में चल रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य अतिथि एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा ने कहा।
उन्होंने कहा कि खेल इस देश की सभ्यता संस्कृति का एक अंग है इसीलिए इसके विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम हमेशा होना चाहिए।
बतौर मुख्य अतिथि एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि अगले साल से कॉलेज प्रशासन की ओर सजग सिंह के याद में कार्यक्रम का आयोजन करेगा।
उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में स्वच्छ छवि रखने वाले सजग सिंह व्यक्तित्व के धनी थे और वह हमेशा छात्र हितों में प्रशासन से संघर्ष करते थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि संगठन में सजग सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता और हमारा संगठन उनको हमेशा याद करते रहेगा।
आज का मनहूस दिन उनके जिंदगी का आखिरी दिन था उन्हें हम लोगों ने खो दिया।
ज्ञात हो कि 24 दिसंबर,2020 को साथी सजग सिंह की मृत्यु तेघरा से आने के क्रम में सड़क दुर्घटना में हो गई थी।
उन्हीं की याद में आज दिनांक 24 दिसंबर 2023 को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन एसबीएसएस कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है और हर साल करेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा और एसबीएसएस कॉलेज के प्राचार्य अवधेश कुमार सिंह के द्वारा सजग सिंह के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद फीता काटकर किया गया।
उसके बाद खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उन्हें उत्साहित किया गया।
इस बीच जिला अध्यक्ष अमरेश कुमार,ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं संगठन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य की निगरानी में लगातार कार्यक्रम चला रहा।
कार्यक्रम का नेतृत्व जिला उपाध्यक्ष बसंत कुमार,नगर मंत्री विपिन कुमार,शाहरुख,प्रतीक कुमार,आजाद कुमार,राजा पटेल, रणवीर,छोटू,गौतम,प्रभाकर,प्रिंस पीयूष,अंपायर चेतन कुमार और दीपक सर मौजूद थे।