बेगूसराय। 24 दिसम्बर 2023
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा बेगूसराय के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बेगूसराय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, संगठन मंत्री बीनू सिन्हा, संयुक्त सचिव राजेश श्रीवास्तव, सक्रिय सदस्य राज कुमार नबाब एवं नवीन कुमार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के नीति, सिद्धांत, हित एवं नियम के विरुद्ध बेगूसराय में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई के नाम से समानान्तर संगठन बनाने, गैर संवैधानिक कार्य कलाप एवं वित्तीय अनियमितता के कारण प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पद एवं सामान्य मौलिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है। जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद ने कायस्थ समाज से आह्वान करते हुए कहा है कि इनलोगों के उकसावे एवं बहकावे में ना आयें जिससे की कायस्थ समाज का अहित ना हो सके।

