Thu. Apr 24th, 2025

सैकड़ों एकड़ में लगे गेहूं की फसल जलकर राख :: किसान दाने-दाने को मोहताज :: प्रशासनिक मदद की दरकार

बिहार-(भोजपुर) ::–

बबलू कुमार/ प्रशोत्तम सिंह

भोजपुर जिले के उदवंतनगर प्रखंड के कसाप गाँव में सैकड़ों एकड़ में लगे गेहूं के फसल में अचानक आग लगने से सारी फसल जलकर राख हो गयी।

जैसे ही गेंहू के फसल में आग लगने की सूचना गांव वालों को मिली पूरे कसाप गांव में हाहाकार मचने लगा।

सभी किसान अपने खेतों की तरफ भागने दौड़ने लगे। ग्रामीणों के द्वारा गेहूं की फसल में लगी आग पर किसी तरह काबू करने की कोशिश किया जा रहा था। जो नाकाफी साबित हुआ।

दूसरी ओर ग्रामीणों के द्वारा अग्निशमन विभाग को आग लगने की जानकारी दी गई। साथ ही जिला प्रशासन को भी इस घटना से अवगत कराया गया। घटना की खबर मिलते ही अग्निशमन विभाग और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग की लपटें इतना तीब्र थी कि आग को बुझाने में काफी परेशानी हो रहा थी। लेकिन तब भी सफलता नहीं मिल पाई।

आग इतना तेज था कि देखते देखते सैकड़ों एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। जलते हुए गेहूं की तैयार फसल को देखकर किसानों की स्थिति दयनीय होने लगी। जले हुए फसल को देखकर किसानों ने स्थानीय जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग किया है। और कहा कि हमलोगों का सारा फसल जल गया। हम लोगों का सारा मेहनत मिट्टी में मिल गया। खाने के लिए दाने-दाने को मोहताज हो गए है।

पीड़ित किसानों को अगर जिला प्रशासन की ओर से तत्काल कोई मुआबजे नही दिया गया तो किसानों के सामने भुखमरी की नौबत आ जाएंगी। आग लगने की घटना के बारे में अभी तक सही जानकारी नहीं मिल पाई है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed