न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज जिलाध्यक्ष सुमित सन्नी की अध्यक्षता में जिला कार्यसमिति की बैठक शहर के चाणक्य नगर स्थित एक निजी सभागार में आयोजित की। जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा, प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन, प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर, भाजपा के बाढ़ जिले के जिलाध्यक्ष अवनीत गुंजन भाजपा बेगूसराय के जिला अध्यक्ष राजीव वर्मा, जिला महामंत्री कुंदन भारती, बेगूसराय लोकसभा के प्रभारी सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णमोहन पप्पू, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनुराग सन्नी सहित भाजयुमो के जिला व मंडल स्तरीय ढेरों वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया, जिसमे आगामी ढेरों कार्यक्रम के विषयों पर विस्तृत चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।साथ ही 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक बार पुनः माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारी बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प ले भारत को विकसित राष्ट्र बनने की और एक और दृढ़ कदम बढ़ाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा का पूरे गर्मजोशी से बेगूसराय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने माला पहना व अंगवस्त्र देके उनका स्वागत किया गया व भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद जैसे नारों के उद्घोष भी किया गया।
मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने युवा मोर्चा बेगूसराय के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि सुमित सन्नी जी के नेतृत्व में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम को और अधिक भव्य बनाते आप युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धन्यवाद के पात्र हैं। आगामी कार्यक्रम हेतु जरूरी दिशानिर्देश देते हुए उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री जी के देश स्तरीय विकसित भारत के संकल्प की यात्रा का चर्चा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने इस यात्रा के माध्यम से देश के तमाम वर्गों की आवाज को उन तक पहुंचाने का मार्ग अत्यंत सुगम कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के दौरान 1.5 लाख से अधिक लाभार्थियों ने अपने अनुभव दर्ज कराए हैं। उन्होंने पक्का मकान, नल जल कनेक्शन, शौचालय, निःशुल्क इलाज, निःशुल्क राशन, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, बैंक खाता खुलवाने, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम फसल बीमा योजना, पीएम स्वनिधि योजना और प्रधानमंत्री स्वामित्व संपत्ति कार्ड के तहत मिलने वाले लाभ आदि का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को किसी सरकारी कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाए बिना सरकार की किसी न किसी योजना का लाभ मिला है।
उन्होंने रेखांकित किया कि सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की और फिर उन तक लाभ पहुंचाने के लिए कदम उठाए, उन्होंने कहा कि इसलिए लोग कहते हैं, मोदी की गारंटी का मतलब पूरी होने की गारंटी है, विकसित भारत संकल्प यात्रा उन लोगों तक पहुंचने का एक बड़ा माध्यम बन गई है जो अब तक सरकारी योजनाओं से नहीं जुड़ पाए हैं।
कार्यक्रम में मौजूद प्रदेश महामंत्री नीरज नवीन में भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश भर से हजारों विकसित भारत संकल्प यात्रा लाभार्थी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान देश भर से 2,000 से अधिक वीबीएसवाई वैन, हजारों कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) और सामान्य सेवा केंद्र (सीएससी) भी जुड़े हुए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं, हमे भी बेगूसराय के तमाम पंचायत में जाके इस कार्यक्रम को भव्यता देना है साथ ही उन्होंने अन्य विषयों को भी चर्चा किया। जिसमें उन्होंने कहा कि 22 जनवरी के बाद रामलाल के दर्शन हेतु पूरे बिहार से 5 लाख लोगों को भारतीय जनता पार्टी अपने साथ लेकर जाएंगे और कितने संघर्ष के बाद अपने मंदिर में विराजे हमारे आराध्य प्रभु श्री राम के दर्शन कराएगी। जिसमें बेगूसराय के भाजपा कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत आवश्यक है आप सभी हर पंचायत से हर मंडल से लोगों को जोर उन्हें अयोध्या ले चले वह इस कार्यक्रम को सार्थक बनाएं।
प्रदेश महामंत्री सीमांत शेखर ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा पटना के मेरा स्कूल में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है इसमें पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता गणों की उपस्थिति आपेक्षित है आप तमाम बेगूसराय युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लगभग तीन से चार हजार की संख्या में उसे कार्यक्रम में सम्मिलित होइए, बेगूसराय युवा मोर्चा ने जिस प्रकार से तमाम कार्यक्रमों को अभूतपूर्व रूप से सफल बनाया है इसके उपरांत प्रदेश की उम्मीद आप सबों से कई अधिक बढ़ गई है इसलिए इस कार्यक्रम को सफल बनाने के जिम्मेदारी भी आपसबों को जिम्मेदारी पर ही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुमित सन्नी ने अपनी ओर से प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री सहित तमाम वरिष्ठ पदाधिकारीयों को यह आश्वस्त किया है की भारतीय जनता युवा मोर्चा उनके उम्मीद पर पूरी तरह से खड़ी उतरेगी व आगामी तमाम कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर उन्हें एक विस्तृत रूप प्रदान करेगी।
मंच संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री आयुष ईश्वर व धन्यवाद ज्ञापन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राघव सिंह ने किया।
कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।