Wed. Dec 24th, 2025

भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर दिया गया धरना

 

न्यूज डेस्क, गोपालगंज।।

गोपालगंज जिला मुख्यालय अंबेडकर चौक पर प्रगतिशील भोजपुरी समाज द्वारा भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने और भोजपुरी भाषा को संवैधानिक मान्यता देने के लिए एक दिवसीय धरना दिया गया।

धरना के पश्चात प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त गोपालगंज को उनके कार्यालय कक्ष में देश के महामहिम राष्ट्रपति महोदय, प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिया गया।

प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से संयोजक डॉक्टर हरेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद सह जनता दल यूनाइटेड प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार पटेल ,मदन मोहन प्रसाद वर्मा, संजय कुमार पटेल थे।

धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य सर्वोत्तम सामाजिक प्राणी है। मनुष्य सामाजिक सरोकार का सबसे सशक्त माध्यम है। उसकी मातृभाषा शिशु से युवावस्था तक मातृभाषा सांस्कृतिक धरोहर के रूप में विरासत में प्राप्त हो जाती है। भोजपुरी क्षेत्र में भोजपुरी भाषा को देश और दुनिया में स्थापित करने वाले महान संत और कई वीर संत कवि गायक और वीर पैदा हुए। जिनकी लोहा आज दुनिया मानती है। जैसे संत कबीर दास, संत रविदास, राहुल सांकृत्यायन, भिखारी ठाकुर ,वीर कुंवर सिंह , जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी, संत, कवि, गायक, भोजपुरी क्षेत्र में पैदा हुए। जिन लोगों की पूरी दुनिया लोहा मानती है।

पूर्व जिला पार्षद समाजसेवी प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि भोजपुरी भाषा को संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल ना भईला से
भोजपूरी भाषी क्षेत्रों के लोगों का मानसिक, सामाजिक,आर्थिक, सांस्कृतिक व राजनितिक शोषण आज अधिक हो रहल बा।


धरणा को मुख्य रूप से संयोजक हरेंद्र प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद सह जदयू प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार पटेल, मदन मोहन प्रसाद वर्मा, गोरखनाथ यादव, नवनीत जी, चंद्रकेत चकोर, संजय प्रसाद पटेल, प्रमिला कुमारी गिरी, अनिल कुमार गुप्ता, मोहम्मद इबरार खान, साहेबजाद अली,नौशाद अली उर्फ मुन्ना जयप्रकाश सिंह, अरुण कुशवाहा ने संबोधित किया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed