न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
ए0 पी0 एस0 एम0 कॉलेज, बरौनी द्वारा आयोजित दो दिवसीय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय रग्बी (महिला/पुरुष) सलेक्शन चयन प्रतियोगिता का यमुना भगत स्टेडियम, बरौनी में भव्य समापन हुआ।
इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता ए0 पी0 एस0 एम0 कॉलेज, बरौनी की खेल पदाधिकारी डॉ नंदकिशोर पंडित ने किया। इस दो दिवसीय ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय रग्बी (महिला/पुरुष) सलेक्शन चयन प्रतियोगिता में जानकारी देते हुए कहा कि दिनांक 06 दिसंबर से दिनांक 07 दिसंबर 2023 तक चयन प्रतियोगिता के प्रथम दिन कुल 25 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था। वही इस प्रतियोगिता के दूसरे दिन कुल 24 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इस प्रकार इस सलेक्शन ट्रायल प्रतियोगिता में कुल 49 महिला एवं पुरुष रग्बी खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें से कुल 20-20 महिला पुरुष खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय टोली गठन हेतु प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है।
इस प्रतियोगिता की अध्यक्षता कर रहे खेल पदाधिकारी डॉ नंदकिशोर पंडित ने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं ने अपनी उत्कृष्ट क्षमताओं के प्रदर्शन के जरिए प्रत्येक क्षेत्र में अपने अस्तित्व को दर्ज किया हैं ।खेलों के जरिए भारतीय महिला खिलाड़ियों ने नई चेतना और सशक्तिकरण को परिभाषित किया है। वर्तमान में खेलों में बेटियों के उन्नत प्रदर्शन ने साबित कर दिखाया है कि लिंग भावना मायने नहीं रखती। अगर महिलाओं को भी सही सामाजिक ,आर्थिक, राजनीतिक, राष्ट्रीय सहयोगात्मक बल मिले , तो वो भी हर क्षेत्र में सभी के साथ- साथ कदम मिलाकर चलने में पीछे रहने वाली नहीं
सभी चयनित महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों को शुभकामनाएं और बधाइयां देते हुए कहा कि खिलाड़ी सभी चुनौतियों का सामना कर आगे बढ़कर देश का विकास और नाम रौशन कर रहें हैं।
इस मौके पर प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक मनीष राज चयनकर्ता रोशन कुमार राय, प्रिंस कुमार वर्मा, सौरव कुमार मैदान प्रभारी संजीव कुमार सिंह मौजूद थें।