Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय : राजेंद्र बाबू जयंती पर चित्रांश मंच ने रोगियों के बीच बांटे फल 100 रोगियों के बीच फल का हुआ वितरण

सदर अस्पताल में फल का वितरण करते चित्रांश मंच ke सदस्य व अन्य
सदर अस्पताल में फल का वितरण करते चित्रांश मंच ke सदस्य व अन्य

100 रोगियों के बीच फल का हुआ वितर

बेगूसराय: 3 दिसंबर 2023

भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की 139 वी जयंती के अवसर पर चित्रांश मंच द्वारा फल वितरण कार्यक्रम किया गया। चित्रांश मंच के सदस्यों ने सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल का वितरण किया। उन्होंने सभी वार्ड में जा जाकर सभी मरीजों को सेव, नारंगी, केला और बिस्किट का वितरण किया। अस्पताल के जनरल वार्ड, महिला वार्ड, सर्जरी वार्ड, आईसीयू सहित सभी वार्ड में भर्ती मरीज के बीच फल का वितरण किया गया। मौके पर चित्रांश मंच के अध्यक्ष समीर शेखर ने बताया कि हम अपने पूर्वजों को और उनके आदर्शों को भूलते जा रहे हैं। यह कार्यक्रम एक तो राजेंद्र बाबू को याद करने के लिए था ही साथ-साथ अपने आने वाली पीढ़ी को हम अपने महापुरुषों के बारे में बता सके। साथ ही ऐसे वितरण कार्यक्रम से जहां मरीजों को लाभ मिलता है वहीं साथ-साथ उन्हें यह भी पता चलता है कि आज किस महापुरुष की जयंती है और उन महापुरूषों ने देश और समाज के लिए क्या-क्या किया था। बस एक यही प्रयास है जिसे हम सतत लेकर चलना चाह रहे हैं।

बाद में लोगों ने सदर अस्पताल में स्थित राजेंद्र बाबू कि प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। कार्यक्रम में चित्रांश मंच के अध्यक्ष समीर शेखर, संजीत श्रीवास्तव प्रमोद कुमार सोनू, राजेश श्रीवास्तव, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राजेश सिन्हा, कुंदन गुप्ता, अमित जायसवाल, विजय कुमार सिंह, मिस बिहार श्रुति वर्मा, अमन वर्मा, मुकेश सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा, राजीव कुमार मुन्ना, अलख सिन्हा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed