![](http://nationalnewstoday.in/wp-content/uploads/2023/11/IMG-20231129-WA0013-300x300.jpg)
बेगूसराय, 29 नवम्बर 2023:- वर्तमान सरकार महिला विरोधी है और इस सरकार में महिला-छात्रा सुरक्षित नहीं है। महिला उत्थान के नाम पर सरकार विभिन्न तरह के ढकोसले कर रही है। आज महिलाओं- छात्राओं के सवालों पर झांसी की रानी, दुर्गा भाभी, सावित्रीबाई फुले के विचारों और आदर्शों पर चलकर सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है।
उपर्युक्त बातें सजग सिंह के जयंती के मौके पर कार्यानंद भवन में आयोजित महिला कन्वेंशन को संबोधित करते हुए महिला समाज की राष्ट्रीय परिषद सदस्य चंदना झा, पूर्व विधान परिषद उषा सहनी और महिला जत्था राज्य स्तरीय टीम का नेतृत्व कर रही सीता देवी, शीला देवी ने कही। उन्होंने कहा कि बेगूसराय क्रांतिकारी धरती है और विपरीत परिस्थिति में महिलाओं का यह हुजूम बता रहा है कि बेगूसराय से महिला क्रांति की शुरुआत करेंगी। बता दें 29 नवंबर 2023 को बिहार महिला समाज के द्वारा बेगूसराय कार्यानंद भवन में महिला नेत्री ललिता कुमारी के नेतृत्व में एक कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कन्वेंशन की अध्यक्षता दरियापुर की मुखिया शोभा पासवान, सोफिया, तबस्सुम और पल्लवी कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेगूसराय जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय, एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा, जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि सरकार के महिला विरोधी रवैया के खिलाफ जंग छेड़ने की जरूरत है। कार्यक्रम में बछवारा प्रखंड प्रमुख राधा देवी, रीता देवी, सरिता देवी, ममता देवी, सूर्य कला देवी, निभा कुमारी, जिला परिषद वीणा देवी, मुखिया गीता देवी, सीपीआई राज्य परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य कैसर रेहान, महिला कॉलेज नेत्री सन्नी कुमारी, प्रीति कुमारी, रागिनी कुमारी, तमन्ना प्रवीण, पल्लवी कुमारी, कॉलेज इकाई सचिव किशन कुमार, अंकित, आलमीन आदि उपस्थित थे।