Mon. Jul 21st, 2025

वायु प्रदूषित करने को लेकर 41 लोगों से वसूला गया एक लाख 42 हजार की राशि

कार्रवाई करते नगर आयुक्त मनोज कुमार व एसडीओ रामानुज कुमार
कार्रवाई करते नगर आयुक्त मनोज कुमार व एसडीओ रामानुज कुमार

बेगूसराय : शहर में वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए डीएम बेगूसराय के निदेश पर शनिवार को सबंधित व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई और साथ ही जुर्माना राशि भी वसूली गई। जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व नगर आयुक्त मनोज कुमार ने किया।यह अभियान एनएच-31 पर सिंघौल चौक से सुभाष तक चलाया गया। जिसके तहत भवन निर्माण से संबंधित सामग्री सड़क पर रखने के कारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन 2016 का उल्लंघन करने के आरोप में जुर्माना की राशि वसूली की गयी। साथ ही जुर्माना की राशि नहीं देने पर सामग्रियों को भी जब्त किया गया। अभियान के तहत कुल 41 व्यक्तियों से एक लाख बियालिस हजार रूपये जुर्माना की राशि की वसूली गयी।
अभियान में सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, नगर प्रबंधक राजीव रंजन सिंह, प्रभारी सहायक कर दारोगा दिनकर कुमार, नवीन कुमार, कर संग्राहक आदर्श कुमार, नवल मेहता, गौतम कुमार, रूपेश कुमार, अरविन्द चौधरी, अनिल ठाकुर, मुकेश कुमार, कार्यालय कर्मी अशोक कुमार, जितेन्द्र कुमार, पियुष कुमार सहित सिंघौल थाना पुलिस शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed