
बेगूसराय : कला संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में एमआरजेडी कॉलेज, विष्णुपुर, बेगूसराय के मैदान में 25 से 28 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे चार दिवसीय राज्यस्तरीय बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी अमूल्य रत्न, एमआरजेडी कॉलेज के प्राचार्य अशोक सिंह, कॉलेज के प्रोफेसर अशोक यादव व अन्य लोग मौजूद थे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि खेल वर्तमान समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वोत्तम साधन है। इससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है। अब खेलों के माध्यम से भी खिलाड़ी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सम्मान प्राप्त कर रहे हैं। बिहार के बच्चों में अपार संभावनाएं हैं, जरूरत है लक्ष्य को निर्धारित कर किसी कार्य को करने की।
उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा निशांत कुमार ने कहा कि खेल विभाग का प्रयास है कि खिलाड़ियों को इस आयोजन के दौरान किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हो।
आगत अतिथियों का स्वागत खेल पदाधिकारी निशांत कुमार के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार ने किया। जबकि स्वागत गान संगीत शिक्षक राजेश कुमार, सचिन कुमार, कविता कुमारी की टीम ने गाया।
डीएम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और बैलून को हवा में उड़ा कर मैच का शुभारंभ किया। मौके पर राष्ट्रीय ताक्वांडो प्रतियोगिता में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीतने वाली बेगूसराय की बेटी श्रेया रानी को डीएम ने सम्मानित किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त व जिला ताइक्वांडो संघ के जिला सचिव नन्दू कुमार, रेफरी सुजीत कुमार, विक्की कुमार, सादान प्रवीण, सुशील कुमार और जिले के शारीरिक शिक्षक एवं ताइक्वांडो कोच मणिकांत का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों के द्वारा मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षक शिक्षक कन्हैया भारद्वाज, चिरंजीव ठाकुर, अरुणभ पंकज, चंद्र कुमार, पल्लवी कुमारी, कुमारी, देवेन्द्र सिंह, रामबाबू सिंह, अशोक कुमार, दीपक कुमार दीप, संदीप कुमार, रितेश कुमार, अमन कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।