न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
छठ महापर्व को लेकर पूरे जिले में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा की तैयारी शुरू हो गई है। इसी को देखते हुए गुरुवार को मुंगेरीगंज विकास समिति के द्वारा छठ व्रतियों के बीच फल एवं पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया।
छठ व्रतियों को पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह, मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह और धर्मपत्नी सुनीता सिंह, उपमेयर अनीता राय और मुंगेरीगंज निवासी सह हाल ही में चयनित मिस बिहार श्रुति वर्मा ने संयुक्त रूप से छठ व्रतियों के बीच सामग्रीयों का वितरण किया।
इस मौके पर पूर्व मेयर उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि छठ जैसे महान पर्व घर-घर में मनाया जाता है। ऐसे में हम समाज की जवाबदेही है कि ये देखे की कोई भी व्रती बिना फल या पूजा सामग्री के पूजा करने में असमर्थ न हो जाए। ऐसे में हम समाज को आगे बढ़कर सामूहिक रूप से पूजन करना चाहिए। उन्होंने ऐसे कार्यों की सराहना भी की।
मटिहानी विधायक राजकुमार सिंह ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि देखें की कोई भी व्रती को किसी तरह की परेशानी ना हो। आगे बढ़कर उनकी मदद करें, ताकि छठ जैसे महान पर पूरे धूमधाम से हर्ष उल्लास के साथ मनाई जा सके। इस मौके पर 100 छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उपमेयर अनिता राय ने छठ व्रतियों से कहा कि अगर पोखर या घाट पर छठ करने में किसी भी तरह की परेशानी हो तो वह तुरंत इसकी शिकायत मुझसे करें। उन्होंने डेंगू से भी बचने और लोगों को सचेत रहने की सलाह दी।
इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षक समीर शेखर, राम शंकर सिंह, ज्ञान प्रकाश सिन्हा, दिलीप सिन्हा, अध्यक्ष अप्पू कुमार, निगम पार्षद उमेश राय, वीणा सिंह, पूनम सिन्हा, नंदलाल, किरण वर्मा, किशोरी मिश्रा, अशोक कुमार सिन्हा, इफतुर रहमान, अमित जयसवाल, संदीप अग्रवाल व समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।