Sat. Jul 19th, 2025

प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान चरम पर :: अपने-अपने वादों के साथ जनता दरबार में

बेगूसराय ::–

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में बेगूसराय संसदीय क्षेत्र का भी चुनाव होना है। मतदान की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक होते जा रही है। प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान बढ़ता जा रहा है।

इसी क्रम में महागठबंधन के उम्मीदवार डाॅ तनवीर हसन का जनसम्पर्क अभियान सह नुक्कड़ सभा बरौनी प्रखंड के निंगा, सहुरी, मैदा बभनगामा, बथौली, मोसादपुर, तीलरथ, असुरारी, हाजीपुर, पिपरा, पपरौर, देवना, केशावे, महना, नुरपुर, मल्हीपुर, बिंद टोली, सिमरिया घाट, चकिया, विशनपुर, कसहा, बरियाही, चानन, रूपनगर, गंगा प्रसाद, अमरपुर, जयनगर, गढहारा आदि गांवों में नुक्कड़ सभा किया गया।

इस दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए तनवीर हसन ने कहा कि अगर इस बार मोदी जीत गया तो सबसे पहले आपका संवैधानिक अधिकार छिन जायेगा, इसलिए सोच समझ कर वोट करें। देश ही नहीं बल्कि आपका हक अधिकार सहित गंगा जमनी तहजीब खतरे में पड़ सकता है। लोकतंत्र में किसी को अहंकारी नहीं होना चाहिए। क्षेत्र की पहचान औद्योगिक जिला के रूप में स्थापित किया जायेगा। उन्होंने शिक्षा, सवास्थ्य एवं बेरोजगार को रोजगार देने की पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई।

गिरिराज और कन्हैया पर अपरोक्ष रूप से सांठ-गांठ करके सेक्युलर ताकत को कमजोर करने का आरोप भी लगाया।

जनसम्पर्क मुहिम में राजद जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने भी वोटकटुवा पर तीखा हमला किया। मौके पर रामविनोद यादव, मो नौशाद, पवन गांधी, कांग्रेस नेता उमेश सिंह, तबरेज आलम, रामरतन निषाद मुखिया, रामनाथ ठाकुर, मो हारून रशीद, राजन कुमार, सुरेन्द्र कुशवाहा, रामाशीष सदा सहित अन्य सैंकड़ो नेता शामिल थे।

वहीं दूसरी ओर बेगूसराय लोकसभा के महागठबंधन उम्मीदवार डॉ तनवीर हसन के पक्ष में बेगूसराय कांग्रेस अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष अरूण पासवान, राजद दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गौतम दास, नगर अध्यक्ष बाल्मिकी महतो, देवेन्द्र यादव, राजेन्द्र पासवान, रामबदन यादव, उमेश साह, अमर कुमार निराला, राजाराम पासवान, अरूण यादव ने संयुक्त रूप से नगर निगम क्षेत्र के बाजीदपुर, खातोपुर, सूजा, पहाड़चक आदि स्थानों पर जनसम्पर्क करके राजद उम्मीदवार डाॅ तनवीर हसन के पक्ष में लालटेन छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed