Fri. Mar 27th, 2026

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाई जयप्रकाश नारायण की 121वीं जयंती

बेगूसराय / ब्यूरो।।

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जिला इकाई बेगूसराय के तत्वाधान में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी, भारतरत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 121वीं जयंती मनाई गई। अ.भा.का.म के जिला अध्यक्ष मदन प्रसाद, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिन्हा और उपस्थित सदस्यों ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जयंती समारोह में जिला महामंत्री राजेश कुमार सिन्हा अधिवक्ता, जिला सदस्यता प्रभारी नवीन शंकर प्रसाद, जिला सहायक सचिव अखिलेश कुमार, आलोक रंजन पिक्कू, रविंद्र प्रसाद सिन्हा, संजीव कुमार, असीम कुमार, त्रिभुवन नारायण सिन्हा, नीरज कुमार सिन्हा, कृष्णचंद्र प्रसाद सिन्हा, मुकेश रंजन, विजय राज, आस्था कश्यप, उषा सिन्हा, सोनी कुमारी सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed