नगर दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक, महापौर भी हुए शामिल

बेगूसराय / संवाददाता
शहर के अंदर दुर्गा पूजा को हर्षउल्लास के साथ मनाये जाने को लेकर मंगलवार की देर शाम नगर दुर्गा पूजा महासमिति सहित 25 दुर्गा पूजा समिति की संयुक्त बैठक कर्पूरी स्थान चौक स्थित श्री किरोड़ीमल गजानंद दुर्गा स्थान में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अशोक कुमार गोयनका ने की। बैठक में दुर्गा पूजा के समय शहर के अंदर नगर निगम से सम्बंधित आने वाली समस्या पर विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में महापौर पिंकी देवी, और पूर्व महापौर संजय कुमार उपस्थित थे।
बैठक का संचालन महासमिति के संरक्षक, पार्षद विपीन कुमार पासवान ने किया।
नगर दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष रामरतन कुमार, महासचिव आलोक कुमार मुन्ना ने नगर निगम से संबंधित दुर्गा पूजा में होने वाली समस्याओं से सम्बंधित एक माँग पत्र महापौर के समक्ष रखा और उनसे समाधान की मांग की। दुर्गापूजा समिति ने महापौर से कलश स्थापन से माँ देवी विर्सजन तक विशेष सफाई अभियान पूरे शहर में चलाये जाने की मांग समेत अन्य मांग रखी। इनकी मांग थी की पूजा स्थल के आसपास सफाई, चूना ब्लीचींग छिड़काव कराया जाय। प्रत्येक पूजा स्थल के वार्ड जमादार नाला, सडक एवं आवश्यक जगहों पर सफाई सुनिश्चित करेंगे। टूटा नाला का ढ़क्कन, टूटी सड़क को दुर्गा पूजा के पूर्व मरम्मत कराया जाय। शहर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिये अस्थायी मुत्रालय एवं शौचालय का निर्माण कराया जाय। प्रतिमा विर्सजन के लिए बड़ी पोखर और नौलखा पोखर की व्यापक साफ सफाई ससमय कराई जाय। विर्सजन के दिन पोखर के पास व्यापक प्रकाश की व्यवस्था की जाय। विर्सजन वाले तालाब में एनडीआरएफ की टीम, खतरा का निशान और नाव की व्यवस्था कराई जाय। विर्सजन रूट में टूटे सड़कों की मरम्मत कराई जाय और गड्ढ़े में राविस भरवाई जाय। महापौर पिंकी देवी और पूर्व महापौर संजय कुमार ने दुर्गा पूजा में सभी समस्याओं के निदान का आश्वासन दुर्गापूजा समिति को दिया। बैठक में विपीन पासवान, रामप्रताप चौधरी, दिलीप कुमार सिन्हा, ब्रजेश कुमार प्रिंस, पारस कुमार, राजेश कुमार राजा, बौकू महतो, श्रीराम ठाकुर, सावन कुमार, विजय सिंह, आलोक कुमार मुन्ना, रामरतन कुमार ने अपने अपने विचारों को रखा।
महासमिति एवं कर्पूरी स्थान दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी ने महापौर एवं पूर्व महापौर को चादर, चुनरी ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया। बैठक में पूजा समिति के मीडिया प्रभारी कन्हैया झा, राजन सिन्हा, चंदन कुमार, पंकज भगत, सुमित सिन्हा, फूलेना राय, विनीत झा, पवन झा, अमित पाल, जितेन्द्र कुमार, मिंटू सोनी, कृष्णा कुमार, मुरारी कुमार, संतोष कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापना मीडिया प्रभारी कन्हैया झा ने किया।