न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार के निर्देश से दिनांक 10 से 11 अक्टूबर तक बेतिया जिले में राज्य स्तरीय विद्यालय बालक फुटबॉल अंडर-19 चयन प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित की जा रही है। उक्त प्रतियोगिता में बेगूसराय जिले के खिलाड़ियों के भाग लेने हेतु आज के.एल. उच्च विद्यालय मटिहानी के मैदान में चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक चिरंजीव ठाकुर, रौशन कुमार राय,अमन कुमार एवं रितेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई।
उक्त अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल पदाधिकारी श्री निशांत कुमार ने कहा कि जिले में फुटबॉल खेल का विकास बहुत तेजी से हो रहा है,सरकार का भी ध्यान इस खेल के प्रति विशेष रूप से है क्योंकि विगत वर्षों में इस खेल ने विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के राष्ट्रीय खेलों में कई मेडल प्राप्त किए हैं साथ ही बिहार के कई खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, इस वर्ष भी राष्ट्रीय विद्यालय खेलों में बेगूसराय जिले के खिलाड़ियों को प्रतिनिधित्व करने की उम्मीद जताई।
बेगूसराय फुटबॉल खेल के वरीय खिलाड़ी एवं शारिरिक शिक्षक चिरंजीव ठाकुर ने कहा कि विगत वर्ष से अब तक कई प्रतियोगिता में बेगूसराय फुटबॉल की टीम भेजी गई है जिसके कारण इस खेल में भी बहुत से खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं आने वाले समय मे बेगूसराय जिला भी फुटबॉल खेलों में अग्रणी पंक्ति में खड़ा मिलेगा।
बेगूसराय फुटबॉल बालक अंडर-19 की टीम इस प्रकार से है:-
आर.एस.ए.एस.उच्च विद्यालय बलिया से आकाश कुमार अंकित सरकार, अभय शंकर ,अभय शंकर एवं बिट्टू कुमार।
टी.एन.एच्. शालीग्रामीं विद्यालय से आनंद राज,मोहम्मद शाहनवाज, अमन कुमार, रवि रंजन कुमार।
आर.के.एल.एस.एच् मटिहानी विद्यालय से प्रियांशु कुमार, सौरभ कुमार, सोनू कुमार।
बी.पी.उच्च विद्यालय बेगूसराय से आनंद कुमार।