Fri. Jul 18th, 2025

राज्यस्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता ::  बेगूसराय वॉलीबॉल बालक -17 की टीम का किया गया चयन

न्यूज डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

कला संस्कृति एवं युवा विभाग,बिहार तथा जिला प्रशासन,भोजपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक-10 से 11 अक्टूबर तक भोजपुर जिले में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय विद्यालय वॉलीबॉल(बालक) अंडर-17 प्रतियोगिता के लिए आज बेगूसराय की टीम का चयन किया गया। इस चयन प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के लगभग 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा श्री निशांत कुमार ने कहा कि वॉलीबॉल खेल जिले के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक खेल है। इस खेल से जिले के कई खिलाड़ियों ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

बेगूसराय के खिलाड़ियों ने भी विद्यालय खेलों में कई मेडल जीत कर लाए हैं।जिले की सुभकामना आपलोगों के साथ है,आप बेहतर प्रदर्शन करें।


इस अवसर पर जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक:- रणधीर कुमार, ब्रजेश कुमार, राजेश रौशन, शुभम कुमार एवं जिले के वरीय एवं लोकप्रिय खिलाड़ी शम्भू कुमार मौजूद थे।

बेगूसराय जिले की टीम निम्न प्रकार से है:-
वॉलीबॉल बालक:-17
आनंद राज, गोविंद कुमार, आलोक कुमार, सत्यम कुमार, मृत्युंजय कुमार, आशीष कुमार, मोनू कुमार।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed