न्यूज डेस्क, विजय कुमार सिंह, बेगूसराय।।
बेगूसराय की बेटी श्रुति वर्मा 9 वां आई ग्लैम गुलाबरी मिस बिहार 2023 की सेकेण्ड रनर अप बनकर जिले का नाम रौशन किया। एक अक्टूबर को पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित पी एंड एम मॉल के सभागार में आयोजित समारोह में श्रुति वर्मा को क्राउन पहनाकर पुरुस्कृत किया गया।
श्रुति सेकेण्ड रनर अप के अलावा इस प्रतियोगिता की मिस बिहार मोस्ट टेलेंटेड 2023 और टॉप मॉडल 2023 ऑफ़ आई ग्लैम का भी अवार्ड दिया गया।
बता दें की 24 सितम्बर से एक अक्टूबर तक चले कई राउंड की प्रतियोगिता में श्रुति ने 37 फाइनलिस्ट के बीच यह अवार्ड जीता।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेगूसराय निवासी व पटना क्षेत्र के आईजी विकास वैभव भी उपस्थित थे। इसके अलावा आई ग्लैम की डी देवदेनी मित्रा सहित काफी संख्या में अतिथि उपस्थित थे। बता दें की श्रुति वर्मा बेगूसराय निगम क्षेत्र के मुंगेरीगंज निवासी है। इनके पिता संजीत श्रीवास्तव और माता किरण श्रीवास्तव है।
श्रुति एक डांसर के रूप में विख्यात है। ये अपना डांस स्कूल भी चलाती है। डांस के साथ साथ एक्टिंग, रंगमंच में इनकी रूचि रही है। ये बड़े परदे की फिल्म, ये कैसा इश्क है में भी अभिनय कर चुकी है।
श्रुति को मिस बिहार के सेकेण्ड रनर अप का अवार्ड मिलने से उनके माता पिता सहित काफी संख्या में लोगों ने ख़ुशी जाहिर की है। श्रुति को बधाई देने वालों में अधिवक्ता समीर शेखर, पूनम शेखर, आर्यभट्ट निदेशक अशोक कुमार अमर, बाइट कम्प्यूटर निदेशक संजय कुमार सिंह सहित अन्य शामिल है।