बेगूसराय : मटिहानी: अपनी 20 सूत्री मांगों को लेकर बिहार राज्य आँगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर मटिहानी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत आँगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं ने प्रखंड परियोजना कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा के साथ धरना पर बैठ गई। धरना की अध्यक्षता वीणा झा और संचालन चंद्रकला देवी एवं नीलम कुमारी ने किया। इन धरणार्थीयों की मांग थी की इन्हे सी एवं डी ग्रेड में समायोजित करते हुए सेविका को 25 हजार रूपए मासिक और सहायिका को 18 हजार रुपया मासिक वेतन देने सहित और इन्हे सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। हड़ताल का समर्थन करते हुए सीटू राज्य सचिव सह बेगूसराय जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि नारी सशक्तिकरण का नारा देनेवाली केंद्र और राज्य सरकार के स्कीम और संविदा पर काम करने वाले ये आँगनवाड़ी के कर्मी श्रम कानून और न्यूनतम मजदूरी कानून से वंचित होकर घुट घुट कर जीने को मजबूर हो रही है। केंद्र और राज्य सरकार के स्कीम वर्कर्स विरोधी अड़ियल रवैयों ने सेविका सहायिकाओं को हड़ताल करने पर बाध्य कर दिया है।ध

रना में वीणा झा, नीलम देवी, बन्दना देवी, डैजी कुमारी, सुजाता कुमारी, शांति कुमारी, आशा कुमारी व अन्य सेविका सहायिका शामिल थी।