बछवाड़ा (बेगूसराय) ::–
बेगूसराय लोक सभा क्षेत्र से महागठबंधन के राजद उम्मीदवार डॉ तनवीर हसन ने बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। जनसंपर्क अभियान के दौरान दियारे के पांच पंचायत के चमथा तीनो पंचायत, विशनपुर, दादुपुर, रानी दो पंचायत के बेगमसराय, शिबुटोल, गोधना आदि पंचायतो में नुक्कर सभा का आयोजन कर अपने पक्ष में लोगो को मतदान करने की अपील की।
तनवीर हसन ने कहा कि इस बार का लोक सभा चुनाव मामूली चुनाव नहीं है। बेगूसराय के इतिहास को समझने की जरुरत है। बेगूसराय का लोक सभा चुनाव बहुत महत्वपूर्ण चुनाव है। शोषित, वंचितों, गरीब दलितों, पिछड़ो, अल्पसंख्यक एवं आम लोगो को उचित न्याय व सम्मान दिलाने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि देश के गरीब, शोषित की आवाज बुलंद करने और सांप्रदायिक ताकतों को परास्त करने वाले लालू प्रसाद यादव है। देश का संविधान खतरे में है। संविधान को बचाने व लालू यादव को जेल से बहार निकालने के लिए महागठबंधन को मजबूत होना जरुरी है।
उन्होंने कहा झूठे वादे करके सत्ता में आई भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पुरे पांच साल जुमले में गुजार दिया। जनसंपर्क अभियान का मतलब है लोगो से मिलना और उनकी समस्याओ से अवगत होना।जब लोगो की समस्याओ से अवगत होगे तभी उनकी आवाज उठा सकते है और समस्या का समाधान किया जायगा।
जनसंपर्क अभियान में कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संजय चौधरी, भोला शर्मा, शशिशेखर राय, राजद जिला अध्यक्ष अशोक यादव, राष्ट्रीय युवा महा सचिव धर्मेन्द्र कुशवाहा, धर्मेन्द्र राय, जिला सचिव अरुण यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विशुनदेव सहनी, युवा अध्यक्ष सुनील यादव, रुपेश कुमार, बलराम निषाद,जीबू सिंह, श्याम प्रसाद दास, उमेश यादव, हसरत अंसारी समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे।