Sun. Jul 20th, 2025

बेगूसराय : एबीवीपी ने छात्रों की समस्या सम्बंधित ज्ञापन प्राचार्य को सौंपा

जीडी कॉलेज प्राचार्य को छात्रों की समस्या बताते एबीभीपी के नेता
जीडी कॉलेज प्राचार्य को छात्रों की समस्या बताते एबीभीपी के नेता

 

 

बेगूसराय : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के द्वारा जीडी कॉलेज में विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित कॉलेज प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा। विभाग संयोजक सोनू कुमार और जिला संयोजक पुरषोत्तम कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जीडी कॉलेज में सैकड़ों छात्र छात्राओं से मिल कर समस्या का संग्रह किया गया। संग्रह के अनुसार प्राचार्य मांग पत्र सौंपा गया। उन्होंने कहा की कॉलेज प्रशासन से मांग की गई है की छात्र छात्राओं की उपस्थिति के अनुसार तत्काल अस्थायी व शीघ्र ही स्थायी वर्ग-कक्ष की व्यवस्था की जाय। सभी वर्ग कक्ष में समुचित पठन-पाठन सामग्री, बैंच, पंखा, पेयजल की व्यवस्था हो। महाविद्यालय का मास्टर रूटीन तैयार हो साथ ही सभी प्रयोगशाला को शीघ्र प्रारंभ किया जाय।

इसके अलावा पुस्तकालय की क्षमता बढ़ाई जाय। नया साइकिल स्टैंड बनाया जाय। सीसीटीवी कैमरा को चालू किया जाय। मौके पर उपस्थित प्रदेश कार्यकारणी सदस्य निशांत झा और नगर सह मंत्री अजीत कुमार ने बताया की छात्र हितो में एबीवीपी लगातार संघर्ष कर रही है। हाल के कुछ महीनों में कई बार प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया है। लेकिन दुर्भाग्यवश प्राचार्य के द्वारा उनकी मांग को लगातार टाला जा रहा है।

जीडी कॉलेज प्राचार्य को छात्रों की समस्या बताते एबीभीपी के नेता

कॉलेज अध्यक्ष प्रहलाद कुमार और कॉलेज मंत्री रजत कुमार ने कहा कि प्राचार्य अगर उनकी मांग को नही मानती है तो एबीवीपी जल्द ही आंदोलन करेगी। मौके पर उज्जवल, मंगल, आलोक, सत्यम, शिवम, अतुल, अंकित, रौशन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed