बेगूसराय
बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्थित कल्याण केंद्र को उत्कृष्ट क्लब बनाने हेतु सुझाव विषय को लेकर पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कल्याण केंद्र के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में 49 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमे बृजेश मिश्रा, सुनीता कुमारी व कैलाश पडालिया क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। जबकि पुष्पा पाठक, साइमा जफर, आदित्य नारायण सिंह, नूरी, हेमा शर्मा, अनिल कुमार, प्रीति भारती, कुमारी शिक्षा व दिव्या पंकज को सांत्वना पुरस्कार मिला। सभी विजेताओ को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियो के द्वारा पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर कल्याण केन्द्र के द्वारा असहाय व जरूरतमंद लोगो के वस्त्र का भी वितरण किया गया।
इसके अलावा कल्याण केंद्र प्रबंधकारिणी निर्वाचन के एक वर्ष पूरे होने पर कल्याण केन्द्र द्वारा बरौनी रिफाइनरी के कर्मचारियों के लिए विभागीय वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में प्रोडक्शन पेन्थर्स, प्रोडक्शन ब्लास्टर, टीपीएस, मेन्टिनेन्स की टीम ने हिस्सा ले रही है। 14 सितंबर को इस प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा। मौके पर बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार ने कल्याण केंद्र प्रबंधकारिणी निर्वाचन के एक वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि कल्याण केंद्र की कार्यप्रणाली उत्कृष्ट है। इसके क्रियाकलापो और गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभाओ को मंच मुहैया कराती रही है। संघ के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह मुन्ना ने कहा कि कल्याण केंद्र, प्रतिभाओ के समग्र विकास के लिए कार्य कर रही है। ऑफिसर एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष प्रगति कुमार ने कहा कि कल्याण केंद्र एक जीवंत संस्था है।
कल्याण केंद्र सचिव भोगेंद्र कुमार कमल ने कहा कि विगत एक वर्ष में 25 से अधिक अलग अलग कार्यक्रमों का आयोजन हुआ है। सर्वो कप, आनन्द मेला, कल्याण केन्द्र की आम सभा जैसे कई कार्यक्रम का आयोजन लम्बे वर्षो के बाद हुआ। कार्यक्रम में बीटीएमयू के सहायक महासचिव रमेश कुमार, वार्ड पार्षद विनय कुमार मिश्रा, कल्याण केन्द्र कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र कनौजिया, प्रबंधकारिणी सदस्य हरवेन्द्र कुमार, देवदत्त प्रजापति, प्रशान्त कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कल्याण केंद्र उपाध्यक्ष वागीश आनंद ने किया।
