Wed. Feb 12th, 2025

सत्याग्रह सह जेल भरो आंदोलन में उमरा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं ने किया समाहरणालय के दोनों गेट को जाम, हजारों कार्यकर्ताओं ने दिया गिरफ्तारी

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बिहार राज्य परिषद के जेल भरो सत्याग्रह अभियान के दूसरे चरण में मोदी हटाओ-देश बचाओ नारे के तहत किया गया था। उपर्युक्त बातें मोदी हटाओ देश बचाओ नारे के तहत आयोजित सत्याग्रह जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेगूसराय जिला मंत्री पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने सूचना देते हुए कहा।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट है कि मोदी जी के राज में संविधान और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही है, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार और बलात्कार की घटनाएं हो रही है,भाजपा के लोकसभा सदस्य बृजभूषण सिंह द्वारा महिला पहलवानों के साथ बलात्कार की घटना के बावजूद सरकार अपने शासन तंत्र के बल पर उसे संरक्षण दे रही है।

देश के अंदर अडानी के द्वारा लूट की घटनाओं पर पर्दा डालने के लिए सत्ताधारी दल ने संसद नहीं चलने दिया। संसद के अंदर विरोध करने वाली ताकत पर गैर कानूनी कार्रवाई की गई, किसानों के साथ किए गए वादे के अनुसार फसल का वाजिब कीमत अभी तक नहीं दिए गए,बेरोजगार नौजवानों बेरोजगार छीना लिया गया,नई शिक्षा नीति के नाम पर पूरे देश की शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने की साजिश की जा रही है। नफरत का बीज बोकर सत्ता हथियाने के लिए हिंसक घटनाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है जिसके विरुद्ध आज पूरे राज्य में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने जेल भरो सत्याग्रह आंदोलन चलाया।

बेगूसराय जिले के अंदर आज के सत्याग्रहयों को 5 हजार की संख्या में गिरफ्तारी की गई। जिसे तत्कालीन नगर थाना को जेल घोषित कर वहां घंटों रखा गया,फिर गिरफ्तार कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिए गए।

अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 20 जून,2023 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा जिलामंत्री सह पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय,राज्य परिषद सदस्य राजेंद्र चौधरी,एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा के नेतृत्व में सत्याग्रह सह जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम के तहत 10:00 बजे ही सीपीआई कार्यकर्ताओं का हुजूम समाहरणालय पर जमा होना शुरू हो गये।

कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री अवधेश कुमार राय,संगठन मंत्री राजेंद्र चौधरी,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह,विधायक राम रतन सिंह एवं सूर्यकांत पूर्व विधान पार्षद उषा सहनी एआईएसएफ राज्य अध्यक्ष अमीन हमजा,जिला कार्यकारिणी सदस्य राज किशोर महिला नेत्री ललिता कुमारी पोखरिया वार्ड पार्षद शगुफ्ता ताजवर संजीव कुमार सिंह,सुरेश साहनी,जितेंद्र कुमार जीतू,राम पदारथ सिंह,उदय चंद्र झा, विद्यानंद सिंह,प्रताप नारायण सिंह,मनोज पटेल,टुनटुन दास,एआईएसएफ जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार,जिला सचिव हसमत बालाजी,

राज्य परिषद सदस्य कैसर रेहान,चंद्र भूषण सिंह जुलम,परमानंद सिंह,भूषण सिंह,राजेश शर्मा,बीरबल राम,प्यारे दास,सत्यम कुमार,बिंदेश्वरी महतो, प्रकाश पासवान,रामचंद्र पासवान,अरविंद सिंह, नूर आलम,नवीन सिंह,प्रहलाद सिंह,चंद्र प्रकाश नारायण सिंह,आनंद प्रसाद सिंह, रामाधार सिंह,अनिल कुमार अंजान,शंभू देवा, रामकुमार सिंह,अशोक प्रसाद सिंह,सुमन कुमार,नितेश कुमार मोनू सभी अंचल के सचिव परिषद और शाखा सचिव एवं सभी नेतृत्वकारी साथियों सहित लगभग 5 हजार सत्याग्रहयों ने अपनी गिरफ्तारी दी।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed