बछवाडा़ (बेगूसराय) ::–
@ गुनाह राजद्रोह का और आरोप देशद्रोह का लगा रही मोदी सरकार
राकेश यादव :~
बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र के सभी प्रत्याशियों का विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चरम पर है। अपने चुनावी अभियान के तहत सीपीआई प्रत्याशी कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को बछवाड़ा प्रखंड के विभिन्न गांवो में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगो को अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
जनसंपर्क अभियान के दौरान दादुपुर पंचायत समेत मुरलीटोल, सुरों, बेगमसराय, रानी, डोभिया, शिबूटोल आदि गांवो में जनसंपर्क करते हुए उन्होंने कहा कि बेगूसराय की स्थानीय समस्याओं की लंबे समय से अनदेखी करते आए नेताओं को वोट नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता उस पार्टी की असलियत जान चुकी है। जिसने 2014 में इतने सारे जुमले गिरा दिए कि अब इसके पास जनता के सामने पेश करने के लिए ढंग के जुमले भी नहीं बचे हैं। जिन्हें मंत्री के रूप में बेगूसराय ही नहीं बल्कि पूरे देश के उद्यमों की स्थिति सुधारने का मौका मिला था। उन्होंने बेगूसराय के लिए ऐसा एक भी काम नहीं किया जिसे वे आज अपनी उपलब्धि के तौर पर गिना सकें।
मोदी जी अपने खिलाफ़ उठने वाली आवाज को दबाने वाले प्रवृत्ति के लोग हैं।जेएनयू के अन्दर से जनविरोधी ताकतें के खिलाफ़ आवाज उठती रही है। मैंने भी आवाज उठाया। इस लोकतांत्रिक देश में मेरे आवाज को राजद्रोह मानकर अपने रसूख के बल पर मुझपर झुठे देशद्रोह का आरोप मढ़ा है।
आरोपों में अगर सच्चाई है तो मुझे जेल में रखते। भाजपा लोगों को मुल मुद्दे से भटकाने का प्रयास करती है। मै गरीबो से आजादी, बेरोजगारी से आजादी, भय एवं भुख से आजादी की बात करता हूं। तो वे लोग पाकिस्तानी कहते हैं।
जनसंपर्क अभियान के दौरान महिला समेत आम लोगो में काफी उत्साह देखा गया। लोगो ने जगह-जगह फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पहले दिन के क्षेत्र भ्रमण एवं जनसम्पर्क के बाद कन्हैया का रात्री पडा़व दादुपुर पंचायत के मुखिया के घर हुआ।
मुखिया के घर उक्त प्रत्याशी के ठहरे होने की सुचना पाते हीं मिलने वालों का देर रात तक तांता लगा रहा। लोग एक झलक पाने को बेताब थे। खासकर युवाओं में कन्हैया के साथ सेल्फी खीचानें का क्रेज चरम पर था। कन्हैया का देहाती भाषा मे बोलचाल एवं साधारण रहन-सहन काफ़ी प्रभावित कर रहा है।
शुक्रवार की अहले सुबह भी कन्हैया की मौजूदगी के कारण दादुपुर में गहमा-गहमी का माहौल रहा। तत्पश्चात सीपीआई प्रत्याशी ने दादुपुर के विभिन्न मुहल्लों कार्यक्रम डोर टु डोर के तहत जनसम्पर्क किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभा का भी आयोजन किया गया।
जनसंपर्क अभियान में सीपी आई के पूर्व विधायक अवधेश राय, पूर्व मुखिया रामपुकार राय, रामविलास राय, अरुण कुमार मित्र, राजेश राय उर्फ़ दारा, सुनील राय, सरोज राय, विजय झा, संगीता झा, प्यारे दास, हरेराम महतो आदि लोग शामिल थे।