Wed. Feb 12th, 2025

भू-संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

भू-संरक्षण जागरूकता अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन मध्य विद्यालय अनुसूचित पोखरिया में किया गया। जिसमें सौ से भी ज्यादा बच्चों ने अपने पेंटिंग के द्वारा भू-संरक्षन के फायदे और नुकसान को प्रदर्शित किया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती उषा शर्मा ने भू – संरक्षण के लिए बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि रासायनिक पद्धार्थ का उपयोग कम से कम करके भू संरक्षित किया जा सकता है। खेतों की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने के लिए प्राकृतिक खाद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए और पॉलीथिन का उपयोग ना के बराबर करना चाहिए।

 

पेंटिंग प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक के रूप मे विद्यालय के अध्यापक सुनील सिंह, सत्यनारायण पासवान, अध्यापिका मीना कुमारी, डिम्पल कुमारी तथा सुश्री सुभा रही। शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक गौरव आनंद ने बताया कि बच्चे पुरस्कार पाकर बहुत ही उत्साहित हैं, और बच्चों को जागरूक करने के लिए समय समय पर इस तरह का आयोजन करना एक बेहतरीन प्रयास होगा।

इस आयोजन को करवाने में पी.टी.इ.सी. प्रशिक्षु संभू कुमार ,सचिन कुमार, अनंत कुमार ,मंटू कुमार शर्मा , दिव्यम राज, मांशी,आयुषी, सीमा, वैदेही, प्राची, नरगिस, बिजेंद्र कुमार का सहयोग सराहनीय रहा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed