Sat. Jul 19th, 2025

ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान :: बर्फ की साइज 300 से 400 ग्राम तक

 

बेगूसराय ::–

आज मंगलवार की दोपहर में जिले के विभिन्न प्रखंडों में अचानक हुई ओलावृष्टि से फसलो को भारी नुकसान हुआ है।

जिले में इन दिनों गेंहू की फसल खेत में पक कर तैयार है। किसान अब इसकी कटाई शुरू करने में लगे ही थे और ज्यादातर किसान कटाई के लिए सोच ही रहे थे की इसी बीच प्रकृति किसानों की कड़ी मेहनत से उपजे फसल को बर्बाद करने पर तुली गई। आज के इस ओलावृष्टि से विभिन्न प्रखंड क्षेत्र के बहुत किसानो के मुंह के निवाले छिन गये हैं।

मौसम का मिजाज अभी भी नही बदलने से किसान बचे फसलो को लेकर और अधिक चिन्तित हैं।
मंगलवार को गिरे बर्फ का वजन लगभग 300 से 400 ग्राम तक था। कई क्षेत्रों में छोटे-छोटे साइज के भी ओले गिरे। भगवानपुर और बछवाड़ा प्रखंड में बर्फ की साइज ज्यादा बड़ी-बड़ी थी। इस संबंध में प्रखण्ड क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है कि अपने क्षेत्र में आजतक इतना बड़ा बर्फ नही गिरा था।

घंटो तक बर्फ नही गल सका। आसमान में घनघोर बादल छाए हुए थे। बादल गर्जन के साथ अपने आने की सूचना दे रही थी। वही किसान सिर पर हाथ रखकर फसल बचाव के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे थे। लेकिन ओलावृष्टि से फसल को काफी नुकसान पहुंचा दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed