बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद SBSS कॉलेज इकाई के द्वारा लगातार चल रहे अनिश्चितकालीन धरना आज प्राचार्य से वार्ता व आश्वाशन पर समाप्त हुआ।
धरना में शामिल पूर्व नगर सह मंत्री कमल कश्यप ने कहा कि महाविद्यालय में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। महाविद्यालय प्रशासन शौचालय व पानी में ही सभी संगठन को उलझा के रखना चाहती है। हम जिस मूल भावना से महाविद्यालय आते हैं उस मूल भावना पर महाविद्यालय का कोई ध्यान नही दिया जाता। आखिर क्या वजह है कि इतना के बाबजूद नियमित वर्ग संचालन नही हो पा रहा है। वर्ग संचालन हेतु एबीवीपी पूर्व से भी आओ चलो महाविद्यालय की ओर कार्यक्रम चलाई थी। जिस जागरूकता अभियान के परिणाम स्वरूप कुछ छात्र छात्रा पढ़ने आते हैं।
नगर सह मंत्री राजा कुमार व छात्र नेता अजय कुमार ने बताया कि प्राचार्य अन्य छात्र संगठनों से मिल के स्पॉट एडमिशन के रिक्त सीट का बन्दर बांट कर रही थी। एबीवीपी ने इसका विरोध किया तब जाकर नामांकन रुका।
रौशन कुमार ने बताया कि एबीवीपी का 11 सूत्री मांग जायज है। हम भी लगातार छात्र हितो में संघर्ष करते हैं। एबीवीपी SBSS कॉलेज में PG के लिए निरंतर आंदोलन किया है, इसके कारण SBSS कॉलेज में जांच टीम आई थी।
पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अजीत चौधरी ने कहा कि एक सप्ताह के लिखित आश्वासन पर आज अनिश्चित कालिन धरना समाप्त हुआ। प्राचार्य महोदय को चेतावनी भरी शब्दो मे कहा गया कि अगर एक सप्ताह के अंदर हमारी मांगो को पूरा नही किया गया तो हम सभी आमरण अनशन करने हेतु बाध्य होंगे।
प्राचार्य महोदय के तरफ़ से यूनिवर्सिटी को विभिन्न मांग पत्र भेजा गया है।
इस मौके पर अभिषेक,लालू,छोटू , मुस्कान,विशाल,कॉलेज इकाई उपाध्यक्ष रजत कुमार,निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार एवम छात्र राजू,गोलू,सुमन,अमर सहित दर्जनों छात्र छात्रा एवम कार्यकर्ता महजूद थे।