Fri. Jul 18th, 2025

‘‘तरंग’’ प्रतियोगिता एवं ‘‘दक्ष’’ वार्षिक खेल कार्यक्रम आयोजन हेतु, समिति की बैठक आयोजित, 27 खेल विधाओं का होगा आयोजन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

कारगिल विजय सभा भवन में जिला पदाधिकारी, रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय ‘‘तरंग’’ प्रतियोगिता एवं ‘‘दक्ष’’ वार्षिक खेल कार्यक्रम 2022-23 के आयोजन हेतु जिला-स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय आयोजन समिति की बैठक हुई।

इसका आयोजन कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस वर्ष 27 खेल विधाओं की प्रतियोगिता का आयोजन प्रखण्ड, जिला, अन्तर्जिला (प्रमंडल-स्तर) तथा अन्तर्प्रमंडल (राज्य-स्तर) पर किया जा रहा है।

ये सभी खेल विधा भारतीय ओलम्पिक समिति, खेल मंत्रालय, भारत सरकार, भारतीय खेल प्राधिकरण एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त भारतीय खेल संघों के द्वारा मान्यता प्राप्त खेलों में शामिल है।

बेगूसराय जिले में आयोजित होने वाले 16 खेल विधाओं का नाम निम्नवत् है :-

एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन, कुश्ती, क्रिकेट, भारोतोलन, ताईक्वाण्डो, वुशू, कराटे, बॉल बैडमिंटन, हैण्डबॉल, बास्केटबॉल एवं रग्बी।

इसमें सात अनिवार्य खेल विधा है :- एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिन्टन एवं कुश्ती।

हर प्रखण्ड में इन सात विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन कराना अनिवार्य है। इन खेला विधा में आयुवर्ग अंडर 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष के बालक एवं बालिका भाग ले सकते है।
प्रखंड स्तरीय दक्ष खेल दिनांक-10.12.2022 से दिनांक-14.12.2022 तक प्रखंडवार निम्न रूपेन किया जायेगा।
10-11 दिसम्बर, 2022 को मंसूरचक, भगवानपुर, बछवाड़ा, तेघड़ा एवं बरौनी।
11-12 दिसम्बर, 2022 को वीरपुर, चेरियाबरियारपुर, खोदाबंदपुर, छौड़ाही, डंडारी एवं नावकोठी।
12-13 दिसम्बर, 2022 को बखरी, गढ़पुरा, सा0कमाल, शाम्हो एवं बलिया।
13-14 दिसम्बर, 2022 को बेगूसराय एवं मटिहानी।
जिला स्तरीय तरंग प्रतियोगिता, 2022-23 का आयोजन दिनांक -15.12.2022 से 17.12.2022 तक गाँधी स्टेडियम, बी0पी0+2 इंटर विद्यालय, उच्च विद्यालय मटिहानी, में किया जायेगा।
उपर्युक्त खेलों के लिये आयु की गणना दिनांक 31.12.2022 के आधार पर की जाएगी।

भाग लेने वाले छात्र एवं छात्रा मान्यता प्राप्त सरकारी एवं निजी विद्यालय में वर्ग छः एवं इससे ऊपर की कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए। जन्म प्रमाण-पत्र के लिए विद्यालय के प्राचार्य/आधार कार्ड में अंकित जन्म तिथि को मान्यता दी जाएगी। प्रखण्ड-स्तरीय चयन समिति द्वारा चयनित खिलाड़ियों का चिकित्सीय जाँच आवश्यक है।

जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों को प्रखण्ड-स्तरीय आयोजन समिति की बैठक सुनिश्चित करने का निदेश दिया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी सभी सरकारी विद्यालयों/सीबीएसई एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को सूचित करेंगे ताकि खेल प्रतियोगिता में सभी विद्यालयों की अनिवार्य प्रतिभागिता सुनिश्चित की जा सके। केन्द्रीय विद्यालय संगठन एवं नवोदय विद्यालय संगठन के छात्र-छात्रा विद्यालय प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले सकेंगे। प्रतिभागियों को विहित प्रपत्र में योग्यता प्रमाण-पत्र विद्यालय प्रधानाध्यापक द्वारा अग्रसारण पत्र के साथ प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। प्रखण्ड-स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कम-से-कम पाँच विद्यालयों की सहभागिता अनिवार्य है।


दक्ष जिला-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 22 दिसम्बर, 2022 से 28 दिसम्बर, 2022 तक किया जाएगा।

जिला-स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन गाँधी स्टेडियम, कल्याण केन्द्र टाउनशिप, रिफाईनरी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, उच्च विद्यालय मटिहानी एवं बी0पी0+2 विद्यालय बेगूसराय स्थलों पर किया जाएगा।
जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि प्रखण्ड-स्तरीय चयनित खिलाड़ियों/टीम की सूची प्रतिहस्ताक्षरित कराकर जिला स्तरीय आयोजन हेतु खेल कार्यालय, बेगूसराय को ससमय उपलब्ध कराएंगे।
जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने मेडल, पुरस्कार, प्रमाण-पत्र, प्रतियोगिता स्थल पर शुद्ध पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं सहित प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ पेन स्प्रे, आईस क्यूब, आईस बॉक्स आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया।


जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा ने सभी पदाधिकारियों को दक्ष विद्यालय खेल प्रतियोगिता के आयोजन में नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 हेतु निर्धारित आदर्श आचार संहिता का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।
जिला पदाधिकारी श्री रोशन कुशवाहा द्वारा जिला खेल पदाधिकारी को विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रखण्ड-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता तथा जिला-स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।

इस बैठक में उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, किक्रेट संघ के सचिव वीरेश, कबड्डी संघ से श्याम नंदन सिंह पन्नालाल, पवन कुमार, हैण्डबॉल से वीरु कुमार एवं ताइक्वांडों से नीरज कुमार, शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार, रंधीर कुमार, विश्वजीत कुमार, गौरव कुमार, रौशन राय, वरीष्ठ खिलाड़ी गौरव भारद्धाज एवं कन्हैया भारद्धाज आदि उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed