बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
जिले में अपराध नियंत्रण की दृष्टि से 04 नवम्बर को पुलिस कप्तान बेगूसराय द्वारा सभी थाना / ओ०पी० क्षेत्र में पड़ने वाले लॉज / हॉस्टल का भौतिक सत्यापन कर अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच हेतु विशेष समकालीन अभियान चलाया गया।
अपराध नियंत्रण के लिए इस विशेष समकालीन अभियान में सभी थाना / ओ०पी० में अवस्थित लॉज / हॉस्टल का भौतिक सत्यापन कर अवैध रूप से रह रहे संदिग्ध व्यक्तियों की जाँच की गई।
विभिन्न थाना / ओ०पी० क्षेत्र में कुल 520 व्यक्तियों की जाँच की गई। लोहियानगर ओ०पी० अन्तर्गत 04 संदिग्ध पाये गये। जिन्हें सत्यापन हेतु थाना लाया गया है। इनकी जॉच की जा रही है।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840