Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय :: 03 हथियार तस्कर, 60 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

@ बेगूसराय पुलिस एवं S. T. F बिहार की संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तार

जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हिराटोल मोड़ के पास हथियार तस्करी होने की गुप्त सूचना प्राप्त हुयी। प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार पु०अ०नि० दिनेश कुमार थानाध्यक्ष साहेबपुर कमाल एवं S.T.F बिहार की संयुक्त टीम के द्वारा

हिराटोल मोड़ के पास एम्बुस लगाकर त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 हथियार तस्कर को 7.65 एम0एम0 का 60 जिन्दा कारतूस एवं 03 मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया।

समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से हथियार तस्कर को 60 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

इन अपराधियों पर साहेबपुर कमाल थाना कांड0 292 / 22, दिनांक 26:10:22 धारा-25 ( 1-B )A/26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

बरामदगी / जप्ती

01. जिन्दा कारतूस-60

02. मोबाईल-03

अभियुक्त का नाम, पता एवं आपराधिक इतिहास :

01. मनिष कुमार पे0 रामाशीष महतो सा0 भवानीपुर वार्ड न0 02 थाना- बखरी जिला- बेगूसराय।

02. रंजीत कुमार पे0 भीम लाल साह सा0 के0नगर वार्ड नं0 13 थाना- के0नगर जिला पूर्णिया।

03. पिंटू आलम पे0 मोहम्मद आजाद सा0 के0नगर थाना- के0नगर जिला-पूर्णिया।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर- 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed