बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला संस्कृति युवा विभाग बिहार पटना के द्वारा 17 अक्टूबर को पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कंपलेक्स कंकड़बाग में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो विद्यालय खेल दक्ष प्रतियोगिता 2021-22 के पदक विजेता खिलाड़ी को सम्मानित किया जाएगा। जिले से ताइक्वांडो खेल के तीस पदक विजेता खिलाडियो को इस समारोह मे पारितोषिक राशि से सम्मानित किए जाऐगे।
आपको बता दें कि दिनांक 11 से 14 मार्च 2022 तक बक्सर मे आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो विद्यालय खेल दक्ष (बालक वर्ग) प्रतियोगिता मे तेरह खिलाडियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर विजेता का खिताब अपने नाम किया था तथा बालिका वर्ग मे दिनांक 15 से 17 मार्च 2022 तक पूर्वी चम्पारण मे राज्य स्तरीय ताइक्वांडो विद्यालय खेल दक्ष (बालिक वर्ग) प्रतियोगिता मे 17 बालिका खिलाडियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था ।
जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव नन्दु कुमार ने बताया कि विजेता खिलाडियो मे बालिका वर्ग मे अंजलि कुमारी, आस्था कुमारी, रागनी कुमारी, अंजलि कुमारी, दीक्षा कुमारी, ईशा भारती, अस्मिता कुमारी, श्रीष्टि कुमारी, कीमती कुमारी, कुमकुम कुमारी,अंजलि कुमारी,जूही कुमारी,पलक,सोनम कुमारी,मेघा कुमारी,अमृता झा,ख़ुशी कुमारी तथा बालक वर्ग मे कृश कुमार,संजीत कुमार,गोलू कुमार,अजय कुमार,प्रिय रंजन,शिवम कुमार, तशिक शब्बीर, गौरव कुमार,मो.आलम,सिद्धित कुमार,नीरज कुमार,विकास कुमार,सुदर्शन कुमार सम्मानित होंगे।
जिला खेल पदाधिकारी निशांत कुमार,जिला खेल संयोजक विश्वजित कुमार,बीटीएमयू के अतिरिक्त महासचिव संजीव कुमार,जिला ताइक्वांडो संघ के जिलाध्यक्ष रजनीश रंजन,कल्याण केन्द्र सचिव भोगेन्द्र कुमार कमल,कल्याण केन्द्र उपाध्यक्ष वागीश आनंद,ताइक्वांडो संघ संयुक्त सचिव अनिल कुमार तांती,ज़िला कोच माणिकान्त,ताइक्वांडो कोच मो. फुरकान,मनोज कुमार स्वर्णकार,जय शंकर चौधरी,महेंद्र कुमार,शिव कुमार,नीरज कुमार,श्याम कुमार राज,रुपेश कुमार,श्याम किशोर, संध्या कुमारी आदि ने सम्मानित होने वाले खिलाडियों को हार्दिक बधाई व उज्जवल भविष्य की कामना की।