Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय में जन्मदिन की पार्टी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला अपराधी, एक देसी कट्टा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिले में लोहिया नगर थाना क्षेत्र में गोली चला दहशत फैलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। खबरों के अनुसार रात्रि में विशाल कुमार, पिता दिलीप दास, ग्राम बाघा वार्ड नंबर 29 थाना लोहिया नगर जिला बेगूसराय अपने घर पर जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे।

जन्मदिन पार्टी मनाने के दौरान ही एक अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पार्टी में आकर एक हवाई फायरिंग की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस कप्तान बेगूसराय महोदय के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पु0अ0नी0अमरजीत प्रताप सिंह ओपी अध्यक्ष लोहिया नगर सशस्त्र बल एवं टाइगर मोबाइल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आदित्य कुमार, पिता प्रदीप पौद्दार, ग्राम बाघा वार्ड नंबर 29 थाना लोहिया नगर जिला बेगूसराय को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के क्रम में पता चला कि गोली फायर करने के लिए हथियार मनीष कुमार उर्फ मनीष बाबा पिता स्वर्गीय विनोद शाह ग्राम बाघा वार्ड नंबर 24 थाना लोहिया नगर जिला बेगूसराय के द्वारा दिया गया था एवं जन्मदिन की पार्टी में दहशत फैलाने के उद्देश्य से इस घटना को अंजाम दिया गया।

छापेमारी के दौरान मनीष कुमार उर्फ मनीष बाबा के घर से हथियार बरामद किया गया। मनीष कुमार उर्फ मनीष बाबा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

समय पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराध कर्मी को प्रयुक्त देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।

इस घटनाक्रम से संबंधित लोहिया नगर थाना कांड संख्या 597/22 दिनांक 26-09-22 धारा – 25(1-b)a/26/27/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस साइबर सेल व्हाट्सएप नंबर – 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed