Wed. Feb 12th, 2025

बेगूसराय में मेयर के लिए 19, उपमेयर के लिए 11 तथा पार्षद के लिए 227 व्यक्तियों का नामांकन स्वीकृत, एक का नामांकन रद्द

 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बताया कि नगरपालिका आम निर्वाचन-2022 अंतर्गत द्वितीय चरण में शामिल नगर निकायों के लिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 25-26 सितंबर, 2022 निर्धारित की गई है।

बेगूसराय जिला अंतर्गत द्वितीय चरण में दो नगर निकायों यथा नगर निगम, बेगूसराय तथा नगर परिषद, बखरी शामिल है। इसी क्रम में उन्होंने बताया कि निर्वाची पदाधिकारी, नगर निगम, बेगूसराय द्वारा जानकारी दी गई है कि आज मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड पार्षद पद हेतु सभी नामांकन पत्रों की संवीक्षा की गई।

मुख्य पार्षद पद हेतु कुल 19 नामांकन तथा उप मुख्य पार्षद हेतु कुल 11 नामांकन को स्वीकृत किया गया है। वार्ड पार्षद पद हेतु प्राप्त कुल 228 नामांकन में से 227 स्वीकृत किए गए हैं जबकि 01 नामांकन अस्वीकृत किया गया है। अस्वीकृत नामांकन पत्र गिरीश देवी का है, जिन्होंने नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-24 से वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन किया था।

नगर परिषद, बखरी अंतर्गत प्राप्त सभी नामांकन पत्रों की संवीक्षा दिनांक 26 सितंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed