Thu. Jan 1st, 2026

बेगूसराय में 20 जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

जिले में गुप्त सूचना के आधार पर मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी कर पुलिस 20 जिंदा कारतूस के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

खबरों के अनुसार आज शनिवार को 03:00 बजे दिन में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि हथियार तस्कर के द्वारा आर्म्स की तस्करी किया जा रहा है ।

प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान  बेगूसराय महोदय को दिया गया तथा निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए पु०अ०नि० विवेक कुमार भारती थानाध्यक्ष मटिहानी , स०अ०नि० सुजीत कुमार मटिहानी थाना , सशस्त्र बल मटिहानी एवं जिला आसूचना इकाई के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सिहमा से हथियार तस्कर गौरव कुमार पे० राजाराम सिंह उर्फ खाखो सिंह को 20 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से अपराधकर्मी को 20 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।छापेमारी दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा ।

उक्त अपराधी पर मटिहानी थाना कांड सं0 133 / 22 , दिनांक 24.09.2022 धारा 25 ( 1 – बी ) ए 0 / 26 आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed