Sat. Jul 19th, 2025

बेगूसराय :: पुलिस गश्ती के द्वारा 01 अपराधी को 01 देशी पिस्टल के साथ किया गिरफ्तार

 

तेयाय ओपी थाना क्षेत्र में संध्या पुलिस गश्ती के द्वारा 01 अपराधी को 01 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

खबरों के अनुसार 06:00 बजे शाम में पु०अ०नि० चन्द्रकांत ओ०पी० अध्यक्ष तेयाय एवं सशस्त्र बल तेयाय के द्वारा संध्या गश्ती किया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि एक अपराधी हथियार के साथ बड़े घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान, बेगूसराय महोदय को दिया गया तथा निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए तेयाय ओ०पी० क्षेत्र के सुमित्रा द्वार रघुनंदनपुर के पास एक अपराधी मो० याकीब पे० मो० रहमत सा० नबावगंज थाना – तेघड़ा जिला- बेगूसराय को 01 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया।

समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से अपराधकर्मी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed