संवाद सूत्र, भगवानपुर, बेगूसराय।।
भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित सिद्धपीठ लखनपुर दूर्गा स्थान में इस वर्ष भी खस्सी नहीं कटेगी। आपको बता दें कि इस दूर्गा स्थान में प्रति वर्ष हजारों की संख्या में खस्सी की बलि दी जाती थी। विगत दो वर्षों से कोरोना संकट के कारण बलि देने की प्रथा बंद हो चुकी थी।
वहीं इस वर्ष भी प्रबंधन ने बलि बंद रखने का फैसला किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के मेरपति बछवाड़ा थाना क्षेत्र के बेगमसराय निवासी महेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि उक्त स्थान में बलि देने वालो की संख्या अत्यधिक हो जाने के कारण प्रबंधन व्यवस्था बनाने में होने वाली परेशानी के वजह से खस्सी बलि को स्थगित ही रखा है।