Mon. Feb 9th, 2026

बिहार राज्य यूथ एवं जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने बेगूसराय वेटलिफ्टिंग टीम पहुंची छपरा

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

छपरा में 2 से 4 सितंबर के बीच आयोजित बिहार राज्य यूथ एवं जूनियर वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 2022 में सम्मिलित होने के लिए आज बेगूसराय वेटलिफ्टिंग की टीम छपरा पहुंच गई है।

इस प्रतियोगिता में कुल 17 लोग भाग ले रहे हैं। जिसमें 13 खिलाड़ी है एवं 4 पदाधिकारी है। बेगूसराय जिला भारतीय संघ के अध्यक्ष एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी श्री रजनीश भास्कर को जूरी नियुक्त किया गया है एवं सचिव भूपति गौतम को तकनीकी पदाधिकारी।

बेगूसराय वेटलिफ्टिंग टीम का नेतृत्व कोच के रूप में शारीरिक शिक्षक श्री गौरव कुमार करेंगे। वही रोहन कुमार को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी के नाम है

राजू कुमार, खुशबू कुमारी, शालिनी कुमारी, सरिता कुमारी, सुरुचि कुमारी, आदित्य कुमारी, सुनीता कुमारी सुमित कुमार, सतीश कुमार, आदित्य कुमार, रितिक रोशन, हिमांशु गौतम, एस सुमन।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed