Mon. Feb 9th, 2026

पुलिस गश्ती के द्वारा 02 अपराधी को 01 देशी रायफल, 04 जिन्दा कारतूस एवं मोटरसाइकिल के साथ किया गिरफ्तार 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

मटिहानी थाना अंतर्गत रात्री पुलिस गश्ती के द्वारा 02 अपराधी को 01 देशी रायफल एवं 04 जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

खबरों के अनुसार आज बुधवार को करीब 03:00 बजे सुबह में पु०अ०नि० विवेक भारती थानाध्यक्ष मटिहानी एवं सशस्त्र बल मटिहानी थाना के द्वारा रात्री गश्ती किया जा रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि दो अपराधी हथियार के साथ बड़े घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहा है।

प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान  बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई करते हुए मटिहानी थानाक्षेत्र के सीतारामपुर गाँव के पास रोड पर एक मोटरसारईकिल पर सवार दो अपराधी को वाहन चेकिंग के क्रम में 01 देशी रायफल एवं 04 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

समय पर पुलिस की त्वरित कारवाई से अपराधकर्मी को अवैध हथियार तथा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी एवं कर्मी को अलग से पुलिस अधीक्षक के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा ।

गिरफ्तारी के साथ ही इन दोनों पर मटिहानी थाना कांड स० 124 / 22 दिनांक 31.08.2022 धारा- 25 ( 1- बी) ए0 / 26 / 35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया।

बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 06243-230200

बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed