बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
आज बुधवार को बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा कार्यालय कचहरी रोड बेगूसराय सभा कक्ष में एसटीइटी शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक संघ बेगूसराय जिला कमेटी का गठन किया गया।
शिक्षक जितेश चंद्र झा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष श्री जितेश चंद्र झा, उपाध्यक्ष श्री राम सुमिरन कुमार, सचिव श्री कुन्दन कुमार ठाकुर, संयुक्त सचिव बृजभूषण नंदन, चेतन आनंद, सौरभ कुमार, राजकुमार, चंदन कुमार, महासचिव में विकास कुमार ,बाबू साहेब, कोषाध्यक्ष में राम पुनीत कुमार, सहायक में साकेत सुमन, संरक्षक में कन्हैया झा, रवि कुमार साह ,तकनीकी पदाधिकारी में आदित्य कुमार अम्बर, गोपाल कुमार, विकेश कुमार ,मीडिया प्रभारी में पंकज कुमार ,सदस्य राजीव कुमार इत्यादि लोग को बनाया गया।
नए पदाधिकारियों में संगठन हित के लिए सदैव निष्ठा ईमानदारी पूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।
उपस्थित एस्टेट इन अमृतसर शिक्षकों ने भी नई कमेटी के पदाधिकारियों से संगठन विस्तार का आशा व्यक्त की और नई कमेटी पर प्रसन्नता व्यक्त किए।
बैठक को पंकज कुमार, मोहम्मद परवेज आलम, नवीन कुमार और अन्य ने भी संबोधित किया। वहीं धन्यवाद ज्ञापन पंकज कुमार ने किया।