बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बी. पी. उच्च विद्यालय, बेगूसराय के सभागार में जिले के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों की बैठक अध्यक्ष पिंटू कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें सर्वसम्मति से 18 सदस्यीय जिला संघ का गठन किया गया।
जिसमें अध्यक्ष पद पर प्रिंस कुमार, उपाध्यक्ष पद पर अमरदीप कुमार, सचिव पद पर गौरव आनंद, संयुक्त सचिव पद पर रोशन कुमार एवं कोषाध्यक्ष पद पर पिंटू कुमार चयनित किए गए, जबकि मीडिया प्रभारी के रूप में अमरेश कुमार अंशु एवं राकेश उर्फ गोलू तथा कार्यसमिति सदस्य के रूप में मीना कुमारी, रंजय कुमार, रितेश कुमार, राम सुमिरन, अजीत कुमार, सोनू झा, सुजीत कुमार, राजेश कुमार, देवानंद, अभय शंकर आर्या चुने गए।
बैठक में पर्यवेक्षक के रुप में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव अरविंद कुमार एवं जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार मौजूद थे। बैठक का संचालन शिक्षक राजीव कुमार ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमरेश कुमार अंशु ने किया।
निर्वाचित होने के पश्चात अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने कहा कि आपने जो जिम्मेदारी दी है उसका भली-भांति निष्ठा पूर्वक पालन करने का प्रयास करूंगा, जिले के शारीरक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक की लड़ाई को आगे तक ले जाना हम लोग का उद्देश्य होगा।
सचिव गौरव आनंद ने कहा कि शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षकों की सेवा पुस्तिका संधारण, वेतन भुगतान, विद्यालयों में खेल की घंटी एवं खेल सामग्री की उपलब्धता के लिए संघ की टीम शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों से मिलकर अपनी बात रखेगी साथ ही राज्य स्तर पर भी नियोजित शिक्षकों का दर्जा देने हेतु आंदोलन को तेज किया जाएगा।
पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के अनुमंडल सचिव अरविंद कुमार सिंह ने निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया, उन्होंने कहा कि संगठन में एकजुटता एवं परस्पर सहयोग की भावना से कार्य करें तो निश्चित रूप से आप सफल होंगे।
जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार ने संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है सबको साथ लेकर चलने का प्रयास करें तो संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षक साथियों का सहयोग खेल विभाग को मिलेगा ऐसी अपेक्षा करते हैं, एकता के साथ आगे बढ़ाते रहें यही शुभकामना है ।
बैठक में शारीरिक शिक्षक रणधीर कुमार, चिरंजीवी ठाकुर,शारिरिक शिक्षा एवं स्वाथ्य अनुदेशक अनुदेशक दीपक कुमार, सुजीत कुमार, सृष्टि कुमारी, अभिमन्यु कुमार, जय प्रकाश, बाबू साहेब, प्रमोद कुमार, सोनम कुमारी, पंकज कुमार, अमित कुमार, रमन कुमार, कन्हैया माधव, रामप्रवेश कुमार, सुमित कुमार, राहुल कुमार, नीतीश कुमार, रोहित कुमार, शशि कुमार एवं ब्रजेश कुमार सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।



