भगवानपुर, बेगूसराय।।
प्रखंड क्षेत्र के पासोपुर गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक सह वरिष्ठ पत्रकार सच्चिदानंद राय के असामयिक निधन हो गया। इस घटना से उनके पुत्र पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह पत्रकार अभिषेक भारती व परिजनों में कोहराम मच गया। उक्त घटना से मृतक की पत्नी नीलम देवी सहित घर के सभी सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक सच्चिदानंद राय अपने पीछे तीन पुत्र के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ कर चल बसे।
उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र के विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं सहित कई शिक्षाविद पासोपुर गांव स्थित उनके आवास पर पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दिए।
वहीं इसकी सूचना मिलने पर अनुमंडल पत्रकार संघ के अनुमंडल अध्यक्ष शशिभूषण भारद्वाज, सुमित कुमार बबलू, विकास वागीश, अशोक सिंह, नागेंद्र सिंह सहित कई पत्रकार भी पहुंच कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।