बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
मेरी पहचान है कि मैं भारतीय हु।
कुछ नशा तिरंगे की आन है, कुछ नशा मातृभूमि की शान का है, हम लहराएँगे हर घर तिरंगा, नशा ये हिंदुस्तान की शान का है…!!
वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति बेगूसराय अध्यक्ष सरिता सुलतानिया ने इन शब्दों के साथ राजकीय मध्य विद्यालय भजनाश्रम में करीब 100 बच्चों एवम अपनी सदस्य बहनो के संग अमृत महोत्सव मनाया।
जब छोटे छोटे बच्चे हाथों में झंडा लेकर सड़कों पर निकले तो पूरा मार्ग वंदे मातरम से गूंज उठा। बच्चों को जोश देखते ही बन रहा था। बच्चे आजाद भारत के प्रतीक तिरंगे को हवा में लहरा कर भारत माता की जय का उदघोष कर रहे थे।
स्कूल में हम बहनो ने बच्चों के मध्य 15 अगस्त एवम 26 जनवरी के अंतर को स्पष्ट किया ।झंडा फहराने का भी फर्क बताया।
कोषाध्यक्ष सुधा मस्करा, बीना हिसारिया एवम अन्य बहने, स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षक एवम शिक्षिकाएं भी मौके पर मौजूद थी।