बेगूसराय ::–
बेगूसराय में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नव टोलिया कोरिया गाँव में बड़ा हादसा हुआ है।
सड़क किनारे बैठे लोगों को अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया है। जिसमे 6 लोगों की जान जाने की खबर है।
सूत्रों के अनुसार मुफस्सिल थाना के नव टोलिया कोरिया गाँव मे सड़क किनारे लोग बैठ कर ताश खेल रहे थे। तभी अनियंत्रित ट्रक ने 6 से 10 लोगों को कुचल दिया। जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हैं।
नव टोलिया कोरिया गांव के समीप एसएस 55 रहने के कारण यहां पर हमेशा हादसे की आशंका बनई रहती है। पूर्व में भी कई बार यहां पर दुर्घटनाएं हो चुकी है। रोड सेफ्टी को बनाए रखने के लिए वहां पर सांकेतिक वोड की जरूरत है।