बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा आज मटिहानी प्रखंड के मध्य विद्यालय चाक में 25 पौधा लगाया गया। साथ ही मटिहानी गांव में 25 पौधा लगाया गया। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में मूल रूप से महोगनी का पौधा लगाया गया।
पौधा रोपण करते हुए एबीवीपी के जिला संयोजक सोनू सरकार एवं नगर मंत्री पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि यह अभियान बेगूसराय जिले में अपने लक्षय के लगभग पहुंच चुका है। हम पूरे जिले में घूम-घूम कर पौधारोपण किए हैं एवं उसके संरक्षण की जिम्मेदारी स्थानीय लोगों को दिया गया है। इसी क्रम में आज बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र मटिहानी प्रखंड के चाक गांव में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामबाबू सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्य सराहना के योग्य है क्योंकि आज के समय में व्यक्ति निजी कार्य में अपना समय व्यतीत करते हैं किंतु विद्यार्थी परिषद विद्यालय विद्यालय घूमकर पौधारोपण का कार्य कर रहे है।
वहीं विद्यालय के शिक्षक दयाशंकर कुमार एवं रूपेश कुमार ने कहा कि जिस प्रकार जीव इस धरती पर जन्म लेते हैं तो उनकी संतति की निरंतरता के लिए प्राणवायु आवश्यक है और उसकी उपलब्धता का एकमात्र स्रोत पौधारोपण है। उस पुण्य का कार्य विद्यार्थी परिषद ने अपने अभियान के रूप में अंगीकार किया है।
शिक्षक राकेश कुमार एवं विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता अभिनव कुमार ने कहा कि गांव गांव में इस अभियान के सफलता की चर्चा हो रही है एवं यह अभियान अभी लगातार जारी है। अगले चरण में हम सभी सरकारी कार्यालयों में पौधारोपण का प्रयास करेंगे।
सामाजिक कार्यकर्ता राघव सिंह एवं सुनील कुमार ने कहा कि जिनकी मेहनत से यह अभियान सफलता प्राप्त कर रही है वह देवता के प्रतिमूर्ति है क्योंकि उनके अभियान से करोड़ों जीव आत्माओं को जीवन मिलता है।
मौके पर आयुष कुमार , किशोर कुमार ,कुणाल कुमार ,सत्यम कुमार, गुड्डू कुमार ,सुहाना कुमारी, आर्या कुमारी सहित कई छात्र-छात्राएं पौधारोपण एवं उसके संरक्षण का संकल्प लिया।