बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन बेगूसराय की ओर से सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल (अंडर 17) बालक एवं बालिका जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता 2022 का आयोजन गांधी स्टेडियम बेगूसराय में आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का निबंधन दिनांक 26-07- 2022 से 29-07-2022 तक होगा।
विद्यालय अपने फुटबॉल दल का पंजीकरण कार्यालय उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा (खेल विभाग) में करा सकते हैं। इस प्रतियोगिता में राजकीय/ राजकीयकृत/उत्क्रमित/ माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक एवं जिले के सभी CBSE/आईसीएसई विद्यालय, सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय के नियमित छात्र भाग लेगें।
इस प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 31 दिसंबर 2022 को 17 वर्ष से कम होगी।
सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल बालिका का आयोजन दिनांक 30-07-2022 को एवं बालक वर्ग का आयोजन दिनांक 1-08-2022 से 02-08- 2022 तक आयोजित होगा।
वरीय उप समाहर्ता-सह- उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा बेगूसराय श्री निशांत कुमार ने बताया है कि जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जिला दल का प्रतिनिधित्व करेगी।
किसी भी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए कन्हैया भारद्वाज एवं जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार से किया जा सकता है।