Mon. Jul 21st, 2025

एक देश, एक संगठन, एक भाव हमारी एक पहचान ‘नर सेवा नारायण सेवा’ को चरितार्थ करते हुए हेल्थ कैंप का किया आयोजन

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय, एक देश एक संगठन एक भाव और एक पहचान हमारी। ‘नर सेवा नारायण सेवा’
इसी तर्ज पर वनवासी कल्याण आश्रम महिला समिति ने आम जनों की मदद के लिए अपना कदम आगे बढ़ाया और निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तेलिया पोखर स्थित दिनकर कोचिंग सेंटर में किया।


वनवासी कल्याण आश्रम नगरीय इकाई के अध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों द्वारा हम,समाज के वंचितों, अन्य को एक सूत्र में पिरो कर, रख सकते हैं ताकि 2047 तक, हमारे ही देशमें, हमारे ही खात्मे का मंसूबा रखनेवाले सफल ना हों।

महिला समिति अध्यक्ष सरिता सुल्तानिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीमद्वारा सैकड़ों जरुरतमन्दों हेतु इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।महिला समिति सचिव नैंसी अग्रवाल ने बताया फिजिसियन डॉ.राजेशकुमार एक कुशल डॉक्टर होने के साथ समाजसेवी भी है एवम डॉक्टर गीता कुमारी जिले की एकप्रतिष्ठित डेंटल चिकित्सक है साथ ही महिला समिति की सदस्या भी हैं।दोनों की टीमें अपने-अपने क्षेत्र में निपुण हैं।

सैकड़ों की संख्या में आये मरीज, जिसमे पुरुष, महिला और बच्चे सभी शामिल थे, तेलियापोखर, नौरंगा,पटेल चौक, पिपराटोला, लवरचक, पहाड़ गंज, लालगंज तथा निकटवर्ती अनेक स्थानों से आए।

अभी की मौसमीबीमारियों से बचने की जानकारी भी प्रदान की गई। वहां कुछ बच्चे, दांतों की तकलीफ से पीड़ित थे। जिन्हें डॉक्टर बहुत धैर्य और शांति से देख रही थीं, सुन रही थीं। आये हुए मरीजो को समिति सदस्या सुभद्रा देवी की तरफ से ब्रश मंजन भी दिया गया।

शिविर में निःशुल्क बेहतर जांच सेवा मुहैया करवाई गई। यूको बैंक की बैंक मैनेजर ज्योत्सना कुमारी ने इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की एवं इन का सम्मान महिला समिति की ओर से सुधा मस्कारा ने किया। साथ ही रौटरी क्लब की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने हमेशा अपना योगदान संस्था को देने की बात कही ।अखिलभारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष अनु अग्रवालने, वन.क.आश्रम महिला समिति के कार्यो को समझा और उसके प्रति अपनी खुशी जाहिर की।


डॉक्टर आशीष सुमन जी ने कहा ऐसा प्रोग्राम हमेशा होते रहना चाहिए।वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्याक्ष प्रकाश सिन्हा जी ने निःशुल्क चिकित्सा शिविर के लिए समिति सदस्यों को प्रोत्साहित किया।महामंत्री, उमेशराय ने “सेवापरमोधर्मः” की भावनाकी मजबूतीपर बलदिया। महिला समिति की अध्यक्ष, श्रीमती सरिता सुल्तानिया के नेतृत्व में, तेलिया पोखर स्थित, दिनकर कोचिंग संस्थान में आयोजित, इस मेडिकलशिविर में, दक्ष चिकित्सकों द्वारा, जांचोपरांत, मुफ्त दवा वितरण किया गया। समिति की मानीय सदस्यगण यथा, रोली अग्रवाल, ममता छावरिया, बीना हिसारिया, सविता अग्रवाल ,मंजू शर्मा, निर्मला शर्मा ,बीना गुप्ता,ब्यूटी गुप्ता ,अनुराधा अग्रवाल सुमन मस्कारा,रजनी जीआदि सभी बहनें उत्साहित होकर देख रेख कर रही थीं।

दिनकर कोचिंग सेंटर के प्रिंसीपल अभिमन्यु कुमार,सुलोचना संस्थान के रविन्द्र मनोहर ,वनवासी कल्याण आश्रम टीम एवं समाज के अन्य गणमान्य ब्यक्तियों के साथ ही मीडिया के कई भाई भी उपस्थित थे।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed