बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 50 वां स्थापना दिवस के अवसर पर आज शुक्रवार को एस के महिला कॉलेज बेगूसराय में एक दिवसीय रंगारंग कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्लास की छात्राओं ने हर्षोल्लास के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर रूमा सिन्हा और प्रोफेसर अर्चना कुमारी, डॉक्टर शिखा चौधरी की ओर से किया गया। इस प्रोग्राम में सबसे पहले एस के महिला कॉलेज के प्राचार्य मंच पर आए। उन्होंने अपने संबोधन में छात्राओं की हौसला अफजाई कर प्रोग्राम को संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान से की गई। उसके बाद म्यूजिकल चेयर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी अर्पणा को मिली, द्वितीय स्थान काजल कुमारी व तृतीय स्थान पर नेहा कुमारी रही।
इस अवसर पर एस के महिला कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ विमल कुमार, प्रोफेसर डॉ रोमा सिन्हा, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ शिखा चौधरी, डॉ संजय सुमन, डॉ निर्मल गुप्ता, डॉ विजेंद्र त्रिपाठी, निरज बाला , ललन कुमार, डॉक्टर रामकिशोर , यासमीन अख्तर और डॉक्टर जेबा खानम उपस्थित थीं।