Wed. Feb 12th, 2025

LNMU के 50 वां स्थापना दिवस के अवसर पर एस. के. महिला कॉलेज बेगूसराय में रंगारंग कविता का कार्यक्रम आयोजित

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के 50 वां स्थापना दिवस के अवसर पर आज एस. के. महिला कॉलेज बेगूसराय में एक दिवसीय कविताओं का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में अलग-अलग क्लास की छात्राओं ने हर्ष उल्लास के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर यासमीन अख्तर और डॉक्टर जेबा खानम की ओर से किया गया। इस प्रोग्राम में सबसे पहले एस के महिला कॉलेज के प्राचार्य महोदय मंच पर आए। उन्होंने ने अपने मीठे बोल से प्रोग्राम को संबोधित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से की गई। राष्ट्रीय गान में ट्वेल्थ और पार्ट वन की छात्राओं ने भाग लिया। इन छात्राओं में सूबिया शाहीन, फोजिया परवीन, खूशनाज परवीन, फरहत और नुसरत जहां ने भाग लिया।
इस के बाद मानसी चौधरी ने अपनी मीठी आवाज में एक कविता पढ़कर लोगों का मन जीत लिया। मांसी चौधरी को खूबसूरत कविता के लिए प्रथम स्थान दिया गया। दूसरा स्थान सूबीया शमीम ने प्राप्त किया। सूबीया शमीम ने अपनी मधुर आवाज में बेटी पर एक नजम पड़ी। नजम काफी आकर्षक थी। इस नजम के लिए उन्हें द्वितीय स्थान मिला। तृतीय स्थान पर बी ए. पार्ट वन की छात्रा खूशनाज परवीन आई। उहोने कविता की सूरत में एकता का पाठ पढ़ाया। तीसरे स्थान पर ही बी.ए. पार्ट थर्ड की छात्रा अफसाना खातून रही। अफसाना खातून ने पेड़ पौधे की हरियाली और पत्तों का महत्व कविता की सूरत में बताया। इनके अलावा भी बहुत सारी छात्राओं ने भाग लिया।


इस अवसर पर एस के महिला कॉलेज के प्रधानाध्यापक डॉ विमल कुमार, प्रोफेसर डॉ रोमा यादव, डॉ अर्चना कुमारी, डॉ शिखा चौधरी, डॉ संजय सुमन, डॉ निर्मल गुप्ता, डॉ विजेंद्र त्रिपाठी, रानी कुमारी , ललन कुमार, डॉक्टर रामकिशोर , यासमीन अख्तर और डॉक्टर जेबा खानम उपस्थित थीं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed