@ मृतक का माता-पिता गोआ में रहता है, वह नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था
भगवानपुर (बेगूसराय)/ NNT.
थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में विद्युत स्पर्शाघात से 12 वर्षीय एक किशोर की मौत का समाचार प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्व रामभज्जन तांती का बारह वर्षीय नाती मुकेश दास रविवार को अपराह्न लगभग पांच बजे दूर्गा मंदिर के पीछे स्थित विद्युत खंभा के पास खेल रहा था, तभी विद्युत खंभा पर लगे बल्व के नीचे गिरा विद्युत प्रवाहित नंगा तार और स्वीच के सम्पर्क में आ गया और जब तक लोग समझ पाते उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान कारीचक निवासी रामसेवक तांती के रुप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश दास सूर्यपुरा गांव निवासी स्व रामभज्जन तांती जो मृतक का नाना है यहां रहकर पढ़ाई करता था। वह वर्ग अष्टम का छात्र था। उसकी मां रामकली देवी व पिता रामसेवक तांती अपने तीन अन्य पुत्रों के साथ गोवा में रहता है तथा विगत एक माह पूर्व वे लोग गोवा गया है।
मौत की खबर जंगल में आग की तरह पुरे क्षेत्र में फैल गया। नाती की मौत की खबर सुनते ही नानी विपली देवी सहित घर के अन्य सभी महिलाएं छाती पीट पीट कर रोने लगी। मृतक के माता पिता को पुत्र की मौत की सूचना दे दी गई है।
वहीं मौके पर पहुंचे ए एस आई सुनील कुमार के नेतृत्व में अन्य पुलिस बल शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू सदर अस्पताल बेगूसराय भेजने की तैयारी में जुट गए थे।


